प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता अभियान, , 450 बच्चों ने लिया भाग

रायपुर

05 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आज न्यू कन्वेन्शन हॉल सर्किट हाऊस, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मण्डल द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का विषय ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव और समाधान’’ रखा गया था. जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 450 बच्चों ने भाग लिया.

इस पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पी.सी. पाण्डेय, भा.व.से., अध्यक्ष, राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, छत्तीसगढ़ ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमें प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा. विशेषकर प्लास्टिक से बनी कैरी बैग्स का उपयोग न करने का आग्रह किया. पाण्डेय ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग के कारण हमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूली व महाविद्यालयीन बच्चों को आगे आ कर इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया.

मण्डल द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई थी प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष,तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग दिव्यांग जन रखा गया था, जिसमें लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया.

पोस्टर प्रतियोगिता – 12 वर्ष तक आयु वर्ग में प्रथम – लेहक बडोले, द्वितीय – अथर्व पटोदिया , तृतीय – आराध्या प्रियदर्शिनी, आयु वर्ग 13 से 17 वर्ष तक प्रथम – योगिता वर्मा, द्वितीय – अन्वेषा रॉय, तृतीय – कैवल्य प्रिया साहू, आयु वर्ग 18 से 21 तक प्रथम – उत्कर्ष पटेल, द्वितीय – रूबी घृतलहरे, तृतीय – कामेश चन्द्राकर, इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता हेतु दिव्यांग श्रेणी से – प्रथम – लवली खुटियारे, द्वितीय – कु. पूजा और तृतीय – प्रणीत सरकार रहे. प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर उद्योग प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण के अधिकारी व बडी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

  • admin

    Related Posts

    नक्सल भय को पीछे छोड़ बदलाव और विश्वास की नई कहानी लिख रहा बीजापुर का सुदूर अंचल

    रायपुर  लंबे समय तक नक्सली प्रभाव और भय के कारण विकास की मुख्यधारा से कटा रहा बीजापुर जिले का दारेली गांव, अब बदलाव और विश्वास की नई इबारत लिख रहा…

    सुशासन तिहार 2026 से बदली जिंदगी, वनांचल में संताय पोटाई की राशन कार्ड की भटकन हुई खत्म

    रायपुर      छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा राज्य में सुशासन की नई परिभाषा लिखी जा रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण 'सुशासन तिहार 2026' के रूप में सामने आ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस