चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने पेपर में पूछा ऐसा सवाल की मचा बवाल , RSS को आतंकी संगठनों से जोड़ा

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) में एमए राजनीति विज्ञान के पेपर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को आतंकी संगठनों के साथ जोड़ने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस विवादास्पद प्रश्न पर संघ और छात्र संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विश्वविद्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेपर तैयार करने वाली प्रोफेसर डॉ. सीमा पंवार को आजीवन डिबार कर दिया है।

एमए राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष के एक प्रश्न पत्र में आरएसएस की धार्मिक एवं जातीय पहचान को राजनीति से जोड़ते हुए उसे आतंकी संगठनों की श्रेणी में रखा गया। यह सवाल सामने आने के बाद छात्रों और संगठनों में रोष फैल गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसे संघ की छवि को धूमिल करने वाला बताते हुए विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय स्तर पर नहीं हुई जांच

प्रश्न पत्र बनाने की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पेपर को किसी उच्चस्तरीय समिति द्वारा पहले से जांचा नहीं गया था। यह प्रश्न पत्र मेरठ कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. सीमा पंवार द्वारा तैयार किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित की और स्पष्टीकरण मांगा।

प्रोफेसर ने बताया- मंशा गलत नहीं थी

विवाद बढ़ने पर प्रो. सीमा पंवार ने विश्वविद्यालय को लिखित में माफी दी और कहा कि उनकी मंशा किसी की भावना आहत करने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह गलती अनजाने में हुई और वह सवाल के लिए क्षमा मांगती हैं। बावजूद इसके विश्वविद्यालय ने उन्हें भविष्य में किसी भी परीक्षा संबंधी कार्य से पूरी तरह वंचित कर दिया है।
भविष्य में सतर्कता का आश्वासन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पेपर बनाने वाली प्रोफेसर को आजीवन डिबार कर दिया गया है और उनसे भविष्य में कोई भी शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार और निगरानी बढ़ाई जाएगी।

admin

Related Posts

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: 100 MLA जुटाओ, CM बन जाओ, योगी के दौरे पर कसा तंज

लखनऊ अखिलेश यादव ने कहा कि यदि कोई अपने साथ 100 विधायक तोड़कर लाता है तो विपक्ष उसे मुख्यमंत्री बनने में पूरा सहयोग और समर्थन करेगा। उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम…

नए उत्तर प्रदेश की पहचान बनेगा मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-मेरठ के बीच 'नमो भारत' रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो कॉरिडोर के शुभारंभ को नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का स्वर्णिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
शोएब अख्तर ने कहा सब कुछ, जानिए क्यों भारत ने पाकिस्तान को हराया

सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच

  • By admin
  • February 22, 2026
  • 2 views
सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड का दबदबा, 51 रन से जीता मैच