फाफामऊ के पास ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा

प्रयागराज

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयाग से ऊंचाहार रेलखंड स्थित फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्य शनिवार सुबह  लगभग 04:15 बजे रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का पोल मिला। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के पोल को वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने देख लिया।

बताया जा रहा है कि  ऊंचाहार की तरफ सुबह एक मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।  ट्रेन मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में वहां से पोल को हटा दिया गया है। यह जानकारी लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। बाद मे सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल फाफामऊ मौके पर पहुंचे। रेलवे अफसरों को कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

रेलवे महकमे में मची खलबली
फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे के पुल मिलने के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ की टीम छानबीन में जुट गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित घरों में रहने वालों से आरपीएफ पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    यूपी सरकार का एक्शन: कई जिलों के ARTO अधिकारियों का स्थानांतरण जारी

    लखनऊ यूपी सरकार ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गाजियाबाद, कानपुर देहात और लखनऊ समेत 26 एआरटीओ का तबादला कर दिया गया है। इनमें दो प्रतीक्षारत…

    लखनऊ को मिला नया पर्यटन केंद्र: नौसेना शौर्य वाटिका में दिखेगी समुद्री शक्ति की झलक

    लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 30 मई को लखनऊ में 'नौसेना शौर्य वाटिका' का उद्घाटन किया, जो भारतीय नौसेना की वीरता और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी