4743 क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद, डीबीटी से सीधे किसानों के खातों में भुगतान

धान खरीद में नया रिकॉर्ड: 4 लाख से अधिक किसानों से खरीदा गया 25 लाख मीट्रिक टन धान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान खरीद की रफ्तार और तेज करने के दिए निर्देश

4743 क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद, डीबीटी से सीधे किसानों के खातों में भुगतान

लखनऊ

योगी सरकार ने वर्ष 2025-26 में धान खरीद के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में गुरुवार तक चार लाख से अधिक किसानों से लगभग 25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीद की प्रक्रिया को और तेज किया जाए, ताकि एक भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे।

प्रदेश में धान खरीद के लिए अब तक 8,67,232 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। इनमें से 18 दिसंबर तक 4,08,740 किसानों से धान की खरीद पूरी हो चुकी है और उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से की जा रही है।

4743 धान क्रय केंद्र पर पारदर्शी खरीद
योगी सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में 4743 धान क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर तौल, भुगतान और अन्य व्यवस्थाएं पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। तौल और भुगतान में कोई देरी न की जाए और सभी केंद्र तय मानकों के अनुसार संचालित हों।

योगी सरकार का किसानों की ‘आर्थिक समृद्धि’ पर विशेष जोर
धान खरीद अभियान के जरिए योगी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है अन्नदाता किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना।
एक ओर सरकार धान की निर्बाध खरीद कर रही है, तो दूसरी ओर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। इस व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और किसानों को समय पर पैसा मिल रहा है।

admin

Related Posts

दिल दहला देने वाली वारदात में चार बच्चों की हत्या के बाद अब जांच में नए खुलासों की उम्मीद

उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मीरानपुर में चार सगे भाई-बहनों की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में रविवार को नया मोड़ सामने आ…

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, यूपी में 5 दिन बारिश-आंधी का अनुमान; IMD ने जारी किया अलर्ट

उतर प्रदेश उत्तर भारत में कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में तेज बारिश से मौसम बदला हुआ नजर आ रहा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह