आफ्टर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैम लुक वायरल, Wonder Woman से तुलना पर छिड़ी बहस

लॉस एंजिल्स

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय एक्ट्रेस बन चुकी हैं जिन्हें ऑस्कर जैसे ग्लोबल अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिला। उन्होंने जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को दिया। प्रियंका ने ऑस्कर्स के बाद की पार्टी की कुछ झलकियां भी शेयर की हैं जिनमें पियानो बजाते निक के पीछे उनके कंधे पर हाथ रखी दिख रही हैं।

बता दें कि लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर समारोह का आयोजन हुआ। इस साल ऑस्कर समारोह की मेजबानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 के शो को भी होस्ट किया था। इस अवॉर्ड समारोह को होस्ट करने से पहले की भी कई झलकियां प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस रात की कई झलकियों में प्रियंका और निक समारोह के रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत दिख रहे थे।

प्रियंका ने दिखाई अवॉर्ड शो से पहले की तैयारी
प्रियंका ने इस ऑस्कर्स अवॉर्ड शो के लिए अपनी तैयारियों के कुछ खूबसूरत पल की झलकियां शेयर की हैं जिनमें वो सफेद गाउन में दिख रही हैं। उनके चारों तरफ मेकअप आर्टिस्ट और डिजाइनर उन्हें तैयार करते दिख रहे हैं। वहीं उनसके इर्द-गिर्द काफी सारे कैमरामैन भी दिख रहे हैं।

निक जोनस पियानो बजाती दिख रहे हैं और पीछे दिख रहीं प्रियंका
इसी के साथ प्रियंका ने कुछ और खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं जो आफ्टर पार्टी की हैं। प्रियंका इन तस्वीरों में पति के साथ दिख रही हैं। एक तस्वीर में निक जोनस पियानो बजाते दिख रहे हैं और प्रियंका उनके कंधे पर हाथ रखी दिख रही हैं। इन तस्वीरों पर लोगों ने प्रियंका की जमकर तारीफ की है।

जेवियर बार्डेम के साथ स्टेज पर पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा
वहीं ऑस्कर्स के अवॉर्ड शो में ही प्रियंका स्टेज पर पहुंचीं और वैसी ही जेवियर बार्डेम ने माइक पर गरजते हुए कहा, 'युद्ध नहीं, फिलिस्तीन को आजाद करो।' प्रियंका ने भी सिर हिलाकर उनके बयान पर सहमति जताई। लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस साल ऑस्कर समारोह की मेजबानी लेट-नाइट होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन ने की, जिन्होंने 2025 के शो की भी मेजबानी की थी।

लोगों ने कहा- ये Daal Gadot
काफी सारे यूजर उनकी तुलना वंडर वुमन से करते हुए उनके लिए दाल गदोत लिख रहे हैं। एक ने लिखा, 'देखो, ये Daal Gadot की तरह दिख रही हैं! मुझे खेद है कि जेवियर ने आपको इतना असहज महसूस कराया। मुझे उम्मीद है कि वो फिर से ऐसा ही करेगा।' एक और ने कहा- वो Gal Gadot हैं आप Daal Gadot लग रहीं।

admin

Related Posts

एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी