प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का डांस करते हुए फोटो वायरल

न्यूयॉर्क

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी। 15 जनवरी 2022 को उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म सरोगेसी से हुआ था। अब मालती 2 साल की हैं और अगले साल 15 जनवरी को 3 साल की हो जाएंगी। इस नन्ही-सी उम्र में उन्होंने बेली डांस सीखना शुरू कर दिया है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो रही है।

इस वायरल फोटो में मालती मैरी गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं और डांस करती हुई दिख रही हैं। उनके साथ एक और बच्ची की झलक दिख रही है। उनका पोश्चर और ड्रेस देख ऐसा लग रहा है कि बेली डांस सीख रही हैं। मालती को डांस सीखते देख हर कोई हैरान है कि इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने मम्मी और पापा के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है। हर कोई उन पर अपना प्यार लुटा रहा है।

सरोगेसी से हुआ मालती का जन्म
प्रियंका और निक ने मई 2018 में शादी की थी। दोनों ने उमैद भवन पैलेस, जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दो शादियां की थीं। जनवरी 2022 में मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ था।

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'सिटाडेल 2' की शूटिंग कर रही हैं। वो हॉलीवुड मूवी 'हेड्स ऑफ स्टेट' में भी नजर आएंगी। उनके पास 'द ब्लफ' मूवी भी है। बीते दिनों वो एक इवेंट के सिलसिले में मुंबई आई थीं। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ LA में रहती हैं।

  • admin

    Related Posts

    अक्षय कुमार की वॉर फिल्म ‘गोरखा’ बंद, फैंस की उम्मीदों को झटका

    अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक उदास कर देने वाली खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस वॉर ड्रामा 'गोरखा' का इंतजार किया जा रहा था, उसे लेकर…

    केटी पेरी पर गंभीर आरोप, टॉम क्रूज का नया लुक और कान्ये वेस्ट का शो टला

    हॉलीवुड की दुनिया से तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां सिंगर-सॉन्‍गराइटर केटी पेरी के ख‍िलाफ ऑस्‍ट्रैलिया में यौन उत्‍पीड़न मामले की जांच शुरू हो गई है, वहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 1 views
    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश