प्रियांक खड़गे ने केंद्र सरकार की नीयत और कार्रवाई पर खड़े किए सवाल, चुनाव के समय गांधी परिवार पर क‍िया जाता है हमला

बेंगलुरु
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 9 अप्रैल को दाखिल चार्जशीट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा के नाम शामिल हैं, जिसे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत दायर किया गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने केंद्र सरकार की नीयत और कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। खड़गे ने कहा कि असली मनी लॉन्ड्रिंग तो चुनावी बॉन्ड्स के जरिए हो रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि जब भी बीजेपी के सामने कोई राजनीतिक संकट आता है या फिर उत्तर भारत में कोई चुनाव होता है, तो गांधी परिवार को निशाना बनाया जाता है। कभी रॉबर्ट वाड्रा को घसीटा जाता है, कभी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पुराने मामलों को फिर से उछाला जाता है।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर इन मामलों में अब तक क्या साबित हुआ है? पैसा कहां से आया, किस देश में गया, कौन सी एजेंसियां इस काम में शामिल थीं। इन सब बातों का कोई सबूत सरकार ने सार्वजनिक क्यों नहीं किया?

प्रियांक खड़गे ने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भाजपा और उससे जुड़ी संस्थाओं पर लगाते हुए कहा कि भाजपा को आखिर 5000 करोड़ रुपये का चंदा कैसे मिला? आरएसएस देशभर में 600 से अधिक जिला कार्यालय बना रहा है और उसका नया हाईटेक कार्यालय 150 करोड़ रुपये में कैसे बना? इसके साथ ही भाजपा को स्वयंसेवकों द्वारा दिए गए करोड़ों रुपये के दान की ऑडिट की भी उन्होंने मांग की।
उन्होंने कहा कि यह सब केवल एक राजनीतिक हथकंडा है, ताक‍ि मोदी सरकार अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटका सके। खड़गे ने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया है और कांग्रेस के लोग सैकड़ों बार जेल गए हैं। हम इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। यह एक मनगढ़ंत मामला है, जो न्यायपालिका में टिक नहीं पाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अदालत में इस मामले की सुनवाई में न्यायपालिका सरकार की असंवैधानिक नीतियों और योजनाओं को पहचान कर सही निर्णय लेगा।

  • admin

    Related Posts

    क्रॉस वोटिंग के डर से MP कांग्रेस में मंथन, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी सियासी बेचैनी

    भोपाल प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें इसी वर्ष जून में रिक्त हो रही हैं। इन सीटों पर निर्वाचन के लिए अधिसूचना शीघ्र जारी होने की आशा है। चुनाव नजदीक…

    राहुल गांधी के बयान पर BJP आक्रामक, PM मोदी और अमित शाह को लेकर कही बात पर बढ़ा विवाद

     नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up