MP में बड़े फेरबदल की तैयारी,एएसपी और डीएसपी तक पुलिस महकमे में होगा तबादला

भोपाल 

 मध्यप्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की तैयारी है। बदलाव आरक्षक से लेकर एसपी स्तर तक किया जाएगा। पीएचक्यू के उच्च अधिकारियों के बीच काम जारी है। सूत्रों के मुताबिक 115 एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की सूची तैयार हो चुकी है, जिसे अंतिम सहमति बनाने के बाद जारी कर दिया जाएगा। इस सूची में करीब 100 डिप्टी एसपी शामिल बताए जा रहे हैं।

बनाए गए दो क्राइटेरिया

तीन साल से ज्यादा समय से जिलों में टिके एसपी बदले जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से सतना एसपी आशुतोष गुप्ता, नर्मदापुरम एसपी गुरकरण सिंह शामिल हैं। दोनों तीन साल से जमे हैं। दो साल से ज्यादा से जमे एसपी के कार्यकाल का आकलन किया जाएगा। एसपी को बदलने प्रमुख रूप से दो क्राइटेरिया बनाए गए हैं। पहला है ढाई या इससे ज्यादा अवधि से जमे एसपी के काम का रिव्यू। दूसरा है सरकार की ओर से करवाया जा रहा फीडबैक सर्वे। इसी के आधार पर सर्जरी की जाएगी।

PM मोदी के दौरे से पहले हुई थी प्रशासनिक सर्जरी

जानकारी के लिए बता दें कि बीती 31 मई को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले भी बड़ी प्रशानिक सर्जरी की गई थी। गृह विभाग ने डीएसपी रैंक के 53 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। इसमें भोपाल, इंदौर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। पीएचक्यू में पदस्थ डीएसपी सतीश कुमार को मंडला और मैहर में पदस्थ एसडीओपी राजीव कुमार पाठक को पीएचक्यू में नई पदस्थापना दी गई थी। एसडीओपी अभिनव मिश्रा को शहडोल से भोपाल सहित अन्य के तबादले किए गए थे।

admin

Related Posts

प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित

नरसिंहपुर 13 मई 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिये माताओं और बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक एवं…

मिल्क मैजिक पर गंभीर आरोप: पाम ऑयल और मिलावटी वस्तुओं से तैयार किए जा रहे थे उत्पाद, शिकायत दर्ज

भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डेयरी उद्योग में बड़े पैमाने पर मिलावट और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।प्रवर्तन निदेशालय के भोपाल क्षेत्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर