जबलपुर-गोंदिया रेलमार्ग के यात्रियों झटका देने की तैयारी, 23 अप्रैल से छह मई के मध्य गोंदिया में रेल अधोसंरचना निर्माण, ट्रेन 15 दिन नहीं चलेगी

जबलपुर
माह के अंत में शादी के सीजन और स्कूलों में अवकाश के साथ रेलवे जबलपुर-गोंदिया रेलमार्ग के यात्रियों झटका देने की तैयारी में है। 23 अप्रैल से छह मई के मध्य गोंदिया में रेल अधोसंरचना निर्माण कार्य होना है।

इस दौरान जबलपुर और कटनी होकर संचालित होने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त करने का प्रस्ताव है। लंबी दूरी की दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। जबलपुर-गोंदिया के बीच चलने वाली तीन ट्रेन को बालाघाट एवं बिरसोला स्टेशन तक ही चलाया जाएगा।

इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल ने तैयारी कर ली है। संबंधित अवधी में राजनांदगांव नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन को गोंदिया स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके कारण लगभग 15 दिन तक जबलपुर से गोंदिया का रेल संपर्क टूटेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से रेलमार्ग के यात्रियों को समस्या से जूझना पड़ेगा।

छह दिन नहीं चलेगी रीवा-इतवारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेल के अधोसंरचना कार्य से रीवा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस भी प्रभावित होगी। रीवा-इतवारी (11754) एक्सप्रेस 23, 26, 28, 30 अप्रैल और तीन व पांच मई को निरस्त रहेगी।

वापसी में इतवारी-रीवा (11754) एक्सप्रेस 24, 27, 29 अप्रैल एवं एक, चार, छह मई को नहीं चलेगी। कटनी होकर संचालित होने वाली गोंदिया-बरौनी (15231) एक्सप्रेस दो व छह मई और वापसी में बरौनी-गोंदिया (15232) एक्सप्रेस तीन और सात मई को निरस्त रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें

गोंदिया-जबलपुर होकर चलने वाली दो साप्ताहिक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित करने का प्रस्ताव है। ये ट्रेनें जबलपुर-इटारसी-नागपुर बल्लारशाह होकर गंतव्य तक जाएगी। कन्याकुमारी-बनारस (16367) एक्सप्रेस 24 अप्रैल व एक मई और बनारस-कन्याकुमारी (16368) एक्सप्रेस का मार्ग 27 अप्रैल एवं चार मई को प्रभावित रहेगा।

चार मई को गया-चेन्नई (12389) एक्सप्रेस और छह मई को चेन्नई-गया (12390) एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से संचालित करने का प्रस्ताव है।

admin

Related Posts

सुशासन और प्रभावी प्रशासन की दिशा में पहल, उप जिलाधीशों को मिला पुलिस-प्रशासन समन्वय का प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल द्वारा परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित पांच…

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई से एक 16 वर्षीय किशोरी को गंभीर घटना से सुरक्षित बचाया गया। समय पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 3 views
सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल