प्रवेश वर्मा ने कहा- केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 'महिला सम्मान योजना' की घोषणा की है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में "जरूरतमंद" महिलाओं को नकद सहायता देनी शुरू कर दी है। इसे लेकर अब दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप ने 'महिला सम्मान योजना' के नाम पर लोगों को सरकारी कार्ड दिया है और दूसरी तरफ आज उन्हीं के विभाग ने अखबारों में विज्ञापन देकर कहा है कि ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के संभावित उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं महिला सम्मान के लिए खड़ा हुआ तो आज ये बौखला गए हैं।"

इससे पहले प्रवेश वर्मा के यहां पहुंचने वाली हर महिला को 1,100 रुपये देने को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने, उनको गिरफ्तार करने और उनके घर ईडी की जांच करने की मांग की थी। आतिशी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर महिलाओं को बुलाया जा रहा है और उन्हें लिफाफे में 1,100 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को 1,100 रुपये बांटे जा रहे हैं। ईडी-सीबीआई और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए, वहां करोड़ों रुपये रखे हुए हैं। प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अब इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई एजेंडा नहीं, कोई काम नहीं और कोई चेहरा नहीं है। प्रवेश वर्मा ने आतिशी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह कोई गलत काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि ये पैसे उनके खुद के और राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान के हैं जिसकी स्थापना 25 साल पहले उनके पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी। पाई-पाई की हिसाब किताब है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से योजना बनाकर मासिक सहायता राशि देने का काम चुनाव के बाद भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में आचार संहिता लागू नहीं हुई है और आप सरकार चाहे तो वह भी महिलाओं के खाते में पैसे दे सकती है। लेकिन उनकी मंशा ही नहीं है। उन्होंने आप की घोषणा को "केवल चुनावी स्टंट" बताते हुए कहा कि वोट दीजिए, तब पैसे देंगे यह दुर्भाग्य की बात है। भाजपा नेता ने साफ किया कि उनकी योजना आचार संहिता लागू होने तक जारी रहेगी और "जो भी महिला-बहन मेरे घर पर आएंगी निराश नहीं जाएंगी"।

प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "11 दिन से मैं यहां की महिलाओं का जो दुख देख रहा हूं वह केजरीवाल 11 साल में नहीं देख पाए।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि वह कम से कम शराब नहीं बांट रहे हैं जो अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली को बांट रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि कोविड के समय जब दिल्ली के लोग दवा मांग रहे थे, अस्पताल मांग रहे थे, केजरीवाल उन्हें शराब बांट रहे थे, 'शीश महल' बना रहे थे।

admin

Related Posts

राघव चड्ढा बनाम आम आदमी पार्टी: राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर छिड़ा विवाद, समर्थन में उतरे कुंवर अजय

नई दिल्ली योगी यूथ ब्रिगेड यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की तस्वीर की फोटो की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि आज…

पंजाब मेरी रूह है, राजनीति नहीं; राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर विरोधियों को दिखाया आईना

 नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी के उन नेताओं पर तीखा हमला बोला है, जिन्होंने हाल ही में उनके खिलाफ मोर्चा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?