भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधा, कहा-हार देखकर केजरीवाल गाली गलौज पर उतर आए

नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कपिल मिश्रा का कहना है कि दिल्ली में हार देखकर केजरीवाल गाली गलौज पर उतर आए। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की एक्स पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता ने कहा, “डरा हुआ केजरीवाल, नई दिल्ली में हार देखकर गाली गलौज पर उतर आया। केजरीवाल साहिब सिंह वर्मा के बेटे को देशद्रोही कहकर पूरे दिल्ली देहात को गाली दे रहे हैं। अभी तो भाजपा की लिस्ट आई भी नहीं और पूरा केजरीवाल गैंग प्रवेश वर्मा को गालियां दे रहा है।”

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत रही है। वो हमें रोकने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन वे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने एक्स पर कई पोस्ट कीं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर महिलाओं को भाजपा पैसे बांट रही है।

दिल्ली के पूर्व सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ये लोग हर वोटर को 1100 रुपये दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना। ये आप जरूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट खरीद रहे हो? आपके पिताजी को आज शर्म आ रही होगी आप जैसे देशद्रोही बेटे पर।

उन्होंने कहा कि ये कह रहा है कि उसके घर से कोई महिला खाली हाथ नहीं जाएगी। आज से पूरी दिल्ली की महिलाएं उसके घर जाकर पैसे ले आयें। ये लोग चुनाव नहीं लड़ते, बस बेईमानी करते हैं। इस बार दिल्ली के चुनाव में इनकी एक एक करतूत देश के सामने आएगी। पूरे देश के सामने ये लोग बेनकाब होंगे।

उन्होंने आगे कहा, “मैं अभी अपनी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों से आ रहा हूं। हर जगह लोगों ने बताया कि ये लोग खुले आम वोट खरीद रहे हैं। एक वोट के 1100 दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि लोग इनसे पैसे ले लेंगे लेकिन इन्हें वोट नहीं देंगे। दिल्ली की सभी महिलाओं से मेरी प्रार्थना है कि आप रोज इनके घर कल से पैसे लेने जाइए।”

 

  • admin

    Related Posts

    बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी ने खोया एक और मजबूत गढ़

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल के फलता को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। यह लोकसभा सांसद और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के संसदीय क्षेत्र में भी आता…

    बकरीद से पहले हुमायूं कबीर के ऐलान पर सियासी हलचल तेज

    मुर्शिदाबाद  बकरीद से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर के बयान ने…

    One thought on “भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधा, कहा-हार देखकर केजरीवाल गाली गलौज पर उतर आए

    1. NY weekly This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई