AAP के 50 विधायकों के टूटने की संभावना, कांग्रेस ने बढ़ाया अलर्ट

चंडीगढ़ 

 आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। चड्ढा आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा सांसदों को साथ लेकर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पंजाब से लेकर नई दिल्ली तक उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने आम आदमी पार्टी को सलाह दी है कि वह सचेत रहे, क्योंकि हो सकता है कि उसके 50 विधायक भी जल्दी ही भाजपा में शामिल हो जाएं।

एएनआई से बात करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पैसा देखकर लोगों को राज्यसभा सीट दे दी। ऐसे में इन लोगों की कोई विचारधारा नहीं थी। ऐसे में ऐसा संभव था कि वह अलग होंगे, यह तो होना ही था। उन्होंने कहा, "पार्टी ने पैसा देखकर लोगों को राज्यसभा सांसद बना दिया। इनकी कोई विचारधारा तो थी नहीं। ऐसे में वह जैसे आए थे, वह वैसे ही चले गए। मुझे तो डर है कि ऐसे ही आम आदमी पार्टी के 50 विधायक भी न चले जाएं। यह तो केवल सांसद गए हैं। जब विचारधारा नहीं है, आप को लोग पैसा देखकर, इंडस्ट्री देखकर राज्यसभा सदस्य बनाओगे। और उनसे कई तरीके की मदद लोगे, तो यह होना ही था।"
कार्यकर्ताओं को बनाना चाहिए था राज्यसभा सांसद: वारिंग

कांग्रेस पंजाब सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी को ऐसे लोगों को राज्यसभा भेजना चाहिए था, जिनकी विचारधारा पता थी। उन्हें कार्यकर्ताओं को यह सीट देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "जब भी पार्टी विचारधारा का व्यक्ति नहीं चुनती हैं, तो ऐसा ही होता है। वैसे भी इन राज्यसभा सांसदों की पंजाब में कोई कीमत नहीं है। ऐसा माल चाहें आम आदमी पार्टी के पास रहे, चाहें वह भाजपा के पास चला जाए। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।"
यह अन्य पार्टियों के लिए सबक: वारिंग

कांग्रेस पंजाब अध्यक्ष वारिंग ने कहा कि इस घटनाक्रम से अन्य पार्टियों को भी सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी लोगों को बड़े पदों की जिम्मेदारियां दें, उसके पहले उनकी विचारधारा की जांच कर लें। अगर केवल पैसे वाले लोगों को ऐसे पद दिए जाएंगे, तो वह लोग छोड़कर भागेंगे ही। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने कभी भी ऐसे लोगों को राज्यसभा नहीं भेजा। कांग्रेस ने कार्यकर्ता को और विचारधारा से मेल खाने वाले व्यक्तियों को ही राज्यसभा भेजा है। इन राज्यसभा सांसदों को शामिल करके भाजपा यह न सोचे कि उन्होंने पंजाब फतह कर लिया है, क्योंकि इन सांसदों से वैसे भी पंजाब में नफरत ही थी।"

admin

Related Posts

राज्यसभा की तीसरी सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता का नाम सामने आते ही राजनीतिक चर्चाओं का तूफान

भोपाल  मध्यप्रदेश की राजनीति में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई है। आंकड़ों के हिसाब से यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी…

4 साल पुरानी कहानी: राघव चड्ढा का बिल न पास होता, तो AAP न टूटती और न BJP में जाते

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा झटका दे चुके हैं. आम आदमी पार्टी में बगावत करने वाले राघव चड्ढा अब भाजपाई हो चुके हैं. उनके साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
लॉरा वोलवार्ट की शानदार पारी से भारत पर साउथ अफ्रीका की जीत

एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
एशियाई खेलों से पहले कॉन्फिडेंट मनु भाकर, वैभव सूर्यवंशी पर दिया खास बयान

IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
IPL के ‘किंग’ कोहली का नया रिकॉर्ड, 9 हजार रन पूरे, रोहित शर्मा हैं पीछे

मुल्लांपुर में भिड़ंत: पंजाब किंग्स की ताकत या राजस्थान रॉयल्स का पलटवार?

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
मुल्लांपुर में भिड़ंत: पंजाब किंग्स की ताकत या राजस्थान रॉयल्स का पलटवार?