पीएमश्री स्कूल में अश्लील वीडियो प्ले, जांच के बीच प्रिंसिपल की सफाई

राजगढ़

 राजगढ़ जिले के पीएमश्री स्कूल में पोर्न चलने का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्कूल में छात्रों ने एलईडी टीवी पर पोर्न वीडियो चला दिया। हालांकि घटना को बताने वाला यह वीडियो 8 से 10 महीने पुराना बताया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्यावरा विकासखंड अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल का दावा है कि युवक ब्लैकमेल कर रुपये मांग रहा था, जब मैंने उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दिया।

वहीं बाल कल्याण समिति ने घटना को दुर्भग्यपूर्ण बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। स्थानीय लोगों और छात्रों के परिजनों ने इस मामले में कहा कि इस तरह की हरकत स्कूल के माहौल को न सिर्फ खराब करती है, वरन यह विद्यार्थियों के भविष्य पर भी गलत असर डाल सकती है। मामला पुलिस और प्रशासन तक भी पहुंचा है। जांच पड़ताल जारी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ जिले के सुठालिया के पीएम श्री स्कूल में कुछ छात्रों ने एलईडी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चला दी। इस दौरान बाकी छात्र कुर्सियों पर बैठे रहे थे। इनमें से एक छात्र ने घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्क्रीन के पास एक छात्र खड़ा है जबकि 13 अन्य कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं। टेबल के पास बैठे कुछ छात्र अपने मोबाइल से स्क्रीन पर चल रही फिल्म का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।

इसी दौरान जब एक अन्य छात्र इनकी हरकत का वीडियो बनाता है तो कुछ छात्र हंसते हुए अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने ब्यावरा विकासखंड अधिकारी दिलीप शर्मा को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए स्कूल में अनुशासन बहाल करने की मांग की है। अभिभावकों का सवाल है कि घटना के समय स्कूल स्टाफ कहां था? एलईडी स्क्रीन पर नियंत्रण न होना प्रबंधन की लापरवाही है।

वहीं स्कूल के प्राचार्य हेमंत यादव ने कहा कि वीडियो में जो बच्चे दिख रहे हैं वो पुराने सत्र के हैं। बृजमोहन सूर्यवंशी नाम के शख्स का मेरे पास दो-तीन बार फोन आया। उसने शाम को मिलने बुलाया और बताया कि उसके पास एक वीडियो है। उसने मुझ से 50 हजार रुपए की मांग की। मैंने उसकी बात नहीं मानी। मैं पुलिस थाने जाने वाला था। उससे पहले उसने वीडियो वायरल कर दिया। मैं 12 मई को प्राचार्य बना हूं। ये वीडियो 8-10 महीने पुराना है।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष साकेत शर्मा ने कहा कि राजगढ़ के एक स्कूल में यदि इस प्रकार के वीडियो बच्चे देख रहे हैं तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए था। इसकी जांच उच्च स्तरीय होनी चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बाल कल्याण समिति राजगढ़ ने भी स्कूल प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

admin

Related Posts

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन भवन में अत्याधुनिक आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण किया। यह पहल वन विभाग में नवाचार…

28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति एवं वाहन जब्त तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे