उत्तर भारत में खराब विजिबिलिटी: AAI की चेतावनी, एयरलाइंस को बरतने होंगे विशेष एहतियात

नई दिल्ली

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने गुरुवार को उत्तर भारत में घने धुंध की स्थिति को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एएआई ने यात्रियों को कम दृश्यता और कई हवाई अड्डों पर उड़ानों में संभावित देरी के लिए सावधान किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक मौसम चेतावनी में एएआई ने कहा, लगातार धुंध उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों को प्रभावित कर रही है। इससे दृश्यता कम हो रही है और उड़ानों में संभावित देरी हो सकती है। प्राधिकरण ने यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जांचने और अतिरिक्त यात्रा समय लेने की सलाह दी।

एएआई ने आगे कहा, यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डा जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अपनी एयरलाइन से जांच लें। हवाई अड्डे की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट देखें। अपनी यात्रा योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय रखें।

इंडिगो ने भी जारी की एडवाइजरी
इसके अलावा, इंडिगो ने भी आज सुबह एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कुछ गंतव्यों पर संभावित व्यवधानों की जानकारी दी गई। एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रांची, पटना और वाराणसी में कम दृश्यता और धुंध के कारण उड़ान प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने कहा कि वह मौसम की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। इंडिगो ने कहा, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आपको सुरक्षित और सुचारु रूप से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपनी उड़ान की स्थिति नियमित रूप से वेबसाइट या एप के माध्यम से जांचते रहें।

एडवाइजरी में आगे कहा गया, कृपया सुनिश्चित रहें कि हमारी टीम हर कदम पर आपकी सहायता के लिए मौजूद है और पूरा सहयोग प्रदान करेगी। हम साफ आसमान और नियमित उड़ानों की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद।

इस बीच, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) ने भी आज सुबह 9:18 बजे एक ट्रैवल एडवाइजरी में कहा, 'दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी उड़ान संचालन सामान्य हैं। हम अपने सभी यात्रियों को सुगम और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हैं!' हवाई अड्डा के अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे रियल टाइम अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन के संपर्क में रहें।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब
ये एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई हैं, जब राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है और वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब है, जिसके कारण सुबह के समय कम दृश्यता की समस्या पैदा हो रही है और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है।

admin

Related Posts

25 दिन बाद राहत, दिल्ली-NCR का AQI 100 के नीचे पहुँचा

नई  दिल्ली राजधानी में इस साल की सबसे साफ हवा सोमवार को दर्ज की गई। करीब 25 दिनों बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 100 से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों…

CM चयन को लेकर भाजपा सक्रिय, बंगाल-असम में शीर्ष नेताओं को सौंपी कमान

नई दिल्ली  पश्चिम बंगाल में अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा मोहन चरण माझी को शह पर्यवेक्षक की भूमिका सौंपी गई है। यह दोनों बंगाल में विधायक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 1 views
नई जिम्मेदारी, नया एहसास: केएल राहुल बोले—बेटी को गले लगाते ही सब कुछ भूल जाता हूं

मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
मालती का बयान चर्चा में: सूर्यकुमार की कप्तानी की सराहना या इशारों में निशाना?

प्लेऑफ की जंग तेज: DC बनाम CSK मैच में कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • May 5, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की जंग तेज: DC बनाम CSK मैच में कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा