‘हिजाब वाली PM’ पर मचे सियासी तूफान, ओवैसी के बयान पर IAS नियाज खान ने उठाए सवाल

भोपाल 

एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के 'हिजाब वाली प्रधानमंत्री' के बयान पर मध्य प्रदेश में भी सियासत शुरु हो गई है। एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, भारत सेकुलर देश है। यहां हिजाब वाली देशभक्त मुस्लिम प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकती ? आईएएस नियाज खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा और सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

IAS नियाज खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'भारत सेकुलर देश है। यहां हिजाब वाली देशभक्त मुस्लिम प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकती ? भारत ने हमेशा देशभक्त और काबिल मुस्लिम को सम्मान दिया है। मैं ओवैसी जी से सहमत हूं।' इतनी ही नहीं उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा- 'भारत ने हमेशा मुस्लिमों के प्रति सहिष्णुता दिखाई है। हिंदुओं ने ही अब्दुल कलाम साहब को आसमान में बैठाया है।' आईएएस अधिकारी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। उनके इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वे 2015 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले वो राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। उन्हें प्रमोट कर आईएएस अफसर बनाया गया और मध्य प्रदेश कैडर दिया गया। नियाज खान 7 नॉवेल लिख चुके हैं। उन्हीं के एक नॉवेल पर 'आश्रम' वेब सीरीज भी बनी है, जिसका क्रेडिट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्माता के खिलाफ कोर्ट केस भी कर दिया था। वे अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 'ब्राह्मण द ग्रेट' किताब लिखकर सनातन धर्म और ब्राह्मणों को महान बताया था, उसपर भी खासा सियासत हुई थी।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश में पारा 44°C पार, नौगांव सबसे गर्म, जबलपुर ने तोड़ा 3 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड

भोपाल  मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। इस बीच छतरपुर…

बीजेपी अध्यक्ष का मानवीय कदम: शोकाकुल मां को 1800 किमी दूर नेपाल तक पहुंचाया बेटे का शव

बैतूल मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक मार्मिक घटना घटी। यहां नेपाल के एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। युवा बेटे के यूं अचानक दम तोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी