तमिलनाडु में सियासी दांव, 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, बड़े नाम शामिल

चेन्नई

 तमिलनाडु की राजनीति में बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए चुनावी माहौल को अचानक गर्म कर दिया है. पार्टी ने 27 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े चेहरे शामिल हैं. इस लिस्ट से साफ संकेत मिल रहा है कि बीजेपी इस बार राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है. सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व राज्यपाल तमिल साई और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के नाम को लेकर हो रही है. इसके साथ ही महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाति श्रीनिवासन को भी एक बार फिर कोयंबटूर नॉर्थ सीट से मैदान में उतारा गया है. इस कदम से बीजेपी ने यह साफ कर दिया है कि वह अनुभवी और मजबूत चेहरों पर भरोसा कर रही है. अब देखना होगा कि इस रणनीति का चुनावी मैदान में कितना असर पड़ता है। 

इस मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, बीजेपी ने जिन 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें कई ऐसे नाम हैं जो पहले से ही राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं. पूर्व राज्यपाल तमिल साई को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि वह अनुभवी नेताओं पर भरोसा कर रही है। 

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाति श्रीनिवासन को एक बार फिर कोयंबटूर नॉर्थ सीट से टिकट दिया गया है. खास बात यह है कि वह इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं. इससे साफ है कि पार्टी उनके कामकाज से संतुष्ट है और लगातार दूसरी बार मौका दे रही है। 

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को अवानासी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. उनके नाम से बीजेपी को उम्मीद है कि वह इस सीट पर मजबूत प्रदर्शन कर सकती है और चुनावी मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ सकती है. इसके साथ ही पार्टी ने मोदक्कुरिची से कीर्तिका शिवकुमार, विलावंकोड से एस विजयधरानी और थल्ली सीट से नागेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है. तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होना निर्धारित है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से तमिलनाडु में पार्टी और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार तेज करेंगे। वे शनिवार को प्रधानमंत्री चेन्नई में लगभग 100 पार्टी पदाधिकारियों, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और प्रमुख हितधारकों के साथ बैठक भी करेंगे।

गौरतलब है कि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। 6 अप्रैल नामांकन का आखिरी तारीख है। 9 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तमिलनाडु में इस बार कुल 5,67,74,436 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 12,51,749 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। राज्य में 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 3,99,668 है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्य में चुनाव के लिए कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए हैं।

बीजेपी की इस लिस्ट के बाद तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार सिर्फ भागीदारी नहीं बल्कि मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के इरादे से मैदान में उतरी है. अब देखना होगा कि जनता इस रणनीति को कितना समर्थन देती है। 

admin

Related Posts

कांग्रेस में मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट को लेकर हलचल, तीन प्रमुख दावेदारों के नाम पर चर्चा

भोपाल  मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर चुनाव होना है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है और दिग्विजय सिंह पहले…

अमित शाह का ममता को जवाब, बोले- ‘मैं 15 दिन तक बंगाल में ही रहकर काम करूंगा’

 कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधे टक्कर देखने को मिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए