दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी गतिविधियाँ बढ़ीं, हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख टली

दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, हाईकोर्ट में सुनवाई टली

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे डॉ मिश्रा के  निवास,बंद कमरे में की चर्चा

भोपाल
 दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा के खिलाफ दायर अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद अगली तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। न्यायाधीश डॉ. स्वर्ण कांता शर्मा ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के उपरांत यह आदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि बैंक फ्रॉड मामले में राजेंद्र भारती को गत 2 अप्रैल को दिल्ली की एमपी/एमएलए कोर्ट ने तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। सजा के बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई, जिससे दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो गई है।

सुनवाई टलने के साथ ही मध्यप्रदेश की राजनीति, विशेषकर भोपाल में, हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचकर उनसे करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। इस मुलाकात को दतिया उपचुनाव की संभावित रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

दतिया विधानसभा सीट लंबे समय से डॉ. मिश्रा का मजबूत गढ़ रही है, जहां से वे तीन बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान परिस्थितियों में सीट रिक्त होने के कारण उपचुनाव की स्थिति बन रही है, और ऐसे में डॉ. मिश्रा के फिर से मैदान में उतरने की संभावना प्रबल मानी जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अब 15 अप्रैल की सुनवाई और उसके बाद के घटनाक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं, जो दतिया उपचुनाव की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकते हैं।

admin

Related Posts

BJP से अलग पहचान की ओर अन्नामलाई, नई पार्टी का ऐलान कर बोले- ‘तमिल हित मेरी प्राथमिकता’

नई दिल्ली  तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद राज्य में अपनी एक नई…

कांग्रेस की आवाज बने पवन खेड़ा, अब राज्यसभा की राह; राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

 नई दिल्ली सियासत में संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता, बशर्ते आप सही वक्त पर सही पिच पर बैटिंग कर रहे हों. राजनीति में ये कदम आपके लिए बंद पड़े दरवाजों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज

क्रिकेट को कहा अलविदा: 32 वर्षीय केएस भरत ने भावुक संदेश के साथ लिया संन्यास

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 3 views
क्रिकेट को कहा अलविदा: 32 वर्षीय केएस भरत ने भावुक संदेश के साथ लिया संन्यास

BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब