पन्ना में थाने को बना दिया ‘होटल’, दरोगाजी के बर्थडे पर पुलिसवालों ने लगाए ठुमके; SP ने दिए जांच के आदेश

पन्ना

मध्य प्रदेश के एक थाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थाना प्रभारी के बर्थडे पर कुछ पुलिसवाले डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डांस करने वाले कुछ लोगों ने तो अपने कपड़े भी उतार दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक थाने से डांस एवं मौज मस्ती के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ सिपाही नाबालिग लड़कों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डांस की मस्ती में चूर ये सिपाही यह भूल गए कि उनके साथ डांस करने वाले लड़के नाबालिग हैं। मामला यहीं नहीं रुका। डांस करने वाले कुछ लोगों ने तो अपने कपड़े तक उतार दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पन्ना एसपी साइन कृष्णा थोटा ने वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

मामला पन्ना जिले के धर्मपुर थाना थाना का है। यहां तैनात थाना प्रभारी का जन्मदिन था। इस मौके पर थाने को जमकर सजाया गया था। डीजे से लेकर तमाम तरह की तैयारियां की गई थीं। इसी मौके पर डीजे की धुन पर पुलिसवालों सहित कुछ लोग देसी गानों पर डांस करने लगे। डांस करते-करते कुछ लोगों ने अपने कपड़े उतार दिए। वीडियो में कुछ नाबालिग लड़के भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामले में जब पन्ना एसपी साइन कृष्णा थोटा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद वीडियो में दिखाई देने वाले सिपाहियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। जिस थाना प्रभारी का जन्मदिन था, वह मौके से जा चुके थे। मामले की जांच एसडीओपी कर रहे हैं। अगर थाना प्रभारी की संलपिता पाई जाती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल

थानेदार साहब के जन्मदिन की पार्टी के कई वीडियो वायरल हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए लोग पन्ना पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वीडियो में थाने के अंदर की सजावट भी दिखाई दे रही है। साथ ही थाने के अंदर एक महिला पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं को देख रही थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस थाना प्रभारी का जन्मदिन था, पन्ना एसपी उस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

 

admin

Related Posts

इतिहास की अनोखी खोज! चट्टानों पर उकेरे प्राचीन पदचिन्हों ने बढ़ाई उत्सुकता

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के जंगलों में पुरातत्वविदों को एक बेहद प्राचीन और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। रायसेन के जामगढ़ गांव में पथरीले रास्तों के बीच करीब…

इंदौर-बुधनी रेल लाइन पर काम तेज, MP में कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

भोपाल  इंदौर-बुधनी रेल परियोजना में मांगलिया रेलवे स्टेशन को बड़े जंक्शन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां एक ओर यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम तेज रफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल