पुलिस ने जारी किए आतंकियों के पोस्टर जारी, 20 लाख का इनाम, कश्मीर में तलाश तेज

श्रीनगर

पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले करने वाले गुनहगारों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है. अब सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम हत्याकांड के लिए जिम्मेदार तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं. शोपियां जिले के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं. पहलगाम आतंकी हमले में शामिल लोगों की जानकारी देने वाले को 20 लाख का इनाम देने का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि हमलावरों के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा.

इससे पहले भी सेना के द्वारा स्केच जारी किया जा चुका है.

पर्यटकों को बनाया गया निशाना

पिछले महीने पहलगाम के बैसरान घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं. आतंकियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाया था. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह से सेना से लेकर एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां एक्टिव किए गए.

किस भाषा में बोल रहे थे आतंकी?

सूत्रों के अनुसार, बेसरान हमले में शामिल दो स्थानीय आतंकियों की पहचान हुई है. हमले में दो पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं. इन आतंकियों ने 15 से 20 मिनट तक लगातार AK-47 से फायरिंग की. हमला करने वाले दो आतंकी पश्तून भाषा में बात कर रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि वे पाकिस्तानी नागरिक हैं. दो स्थानीय आतंकियों की पहचान भी हुई है. इनके नाम आदिल अहमद ठाकुर और आशिफ शेख बताए गए हैं.

स्थानीय आतंकी भी लश्कर और जैश से जुड़े

सूत्रों के मुताबिक, आदिल ठाकुर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा हुआ है और जम्मू-कश्मीर के गुरी, बिजबेहड़ा का रहने वाला है. जबकि आशिफ शेख का कनेक्शन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से है और वो मोंघामा, मीर मोहल्ला (त्राल) का निवासी है. हमले के वक्त एक से दो आतंकियों ने बॉडी कैमरा पहन रखा था और उन्होंने पूरे हमले को रिकॉर्ड किया.

 

admin

Related Posts

पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ पर वार, बकरीद से पहले कई बांग्लादेशी वापस भेजे गए

कलकत्ता एक ओर जहां पूरे देश में बकरीद की तैयारियां जोरों पर हैं तो दूसरी ओर बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में हलचल मची हुई है. कई स्टेट बॉर्डर के पॉइंट्स…

दिल्ली में PM मोदी और थलपति विजय की मुलाकात, 12 साल बाद साथ दिखे दोनों नेता

 नई दिल्ली तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, जोसेफ विजय अपनी कुर्सी संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं. इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां