छत्तीसगढ़ में विवादित न्यूड पार्टी से पहले पुलिस ने किया छापा, मालिक को किया गिरफ्तार

रायपुर
राजधानी रायपुर में 'स्ट्रेंजर हाउस पार्टी' यानी कि 'न्यूड पार्टी' का पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. यह पार्टी अपरिचित क्लब द्वारा 21 सितंबर को भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस में आयोजित की जाने वाली थी. जिसमें युवाओं को अपनी शराब खुद लाने तक की अनुमति दी गई थी. हालांकि, आयोजन से पहले ही बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

21 सितंबर को होने वाली थी पार्टी

गिरफ्तार आरोपियों में पार्टी आयोजक, फार्म हाउस मालिक से लेकर सोशल मीडिया और डिजिटल प्रमोटर तक शामिल हैं. जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को सोशल मीडिया पर "Aparichit Club Present” नाम से वायरल हो रहे पोस्टर की खबर पुलिस को लगी. इसके बाद पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर जांच में जुटी. इस दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि पार्टी 21 सितंबर को होगी. जिसका आयोजन 4 बजे से मध्य रात्रि तक व्हीआईपी रोड के किसी फार्म हाऊस/पब/पूल में आयोजित किया जाएगा.

इसके बाद पुलिस ने अपरिचित क्लब के संचालक और पूल पार्टी के आयोजकों एवं मोबाइल नंबर के धारकों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4, स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट एवं धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद साइबर विंग टीम द्वारा सोशल मीडिया की मदद ली गई और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

न्यूड पार्टी मामले पर कांग्रेस ने साधा निशाना

न्यूड पार्टी मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस चीफ दीपक बैज ने BJP पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिना सरकार की शह के इस तरह की आपत्तिजनक घटनाएं संभव ही नहीं. यह पूरा मामला बीजेपी सरकार की  “नग्न सोच” को उजागर करता है. बैज ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के संरक्षण में ही ऐसे लोग बेलगाम हो रहे हैं. 

यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बिगाड़ने की एक साजिश है. राज्य में गलत परंपरा शुरू करने का काम चल रहा है. वहीं बीजेपी के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोर निंदा की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नहीं होने चाहिए.

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को जगदलपुर में होगी 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

बस्तर में पहली बार आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 0 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?