वाहन चालकों को पुलिस की हिदायत गाड़ी पर अमानक सायलेंसर लगे हों तो हटा लें, नहीं तो की जाएगी सख्‍त कार्यवाही

 उमरिया

 गौरतलब है कि दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक प्रदेश व्‍यापी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह थीम "  परवाह " का आयोजन किया जा रहा है । इस तारतम्‍य में उमरिया पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया व अनु. वि. पुलिस अधिकारी श्री नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में उमरिया पुलिस द्वारा जिले में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्‍त चालानी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं ।  

    इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक सी. के. तिवारी एवं थाना यातायात बल द्वारा उमरिया शहर में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाया जाकर उन्‍हें दो पहिया चलाते समय हेलमेट लगाने, मोटर सायकिल में तीन सवारी नहीं चलने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना बीमा वाहन न चलाने, ऑटो टैक्सी वाहनों में ओवर सवारी नहीं चलाने जैसे नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है । साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है

जो दिनांक 01.01.2025 से आज दिनांक 16.01.2025 कुल 417 वाहनों की चालानी कार्यवाही कर 262900 रुपये समन शुल्क वसूल किया जाकर निर्धारित मद में जमा कराये गए है एवं  आज दिनांक 17.01.2025 को क़स्बा उमरिया के गाँधी चौक, न्यायलय चौक, नया बस स्टैंड, पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप, रानी दुर्गावती चौक में दो पहिया वाहन चालकों जो हेलमेट लगा कर चल रहे है व चार पहिया वाहन चालक जो सीट बेल्ट लगाकर चल रहे है एवं जो यातायात नियमों का पालन कर रहे है उन्हें थाना यातायात स्टॉफ एवं खेल युवा कल्याण विभाग के सदस्यो द्वारा गुलाब का फूल दिया जाकर सम्मान किया गया । जिले के माननीय मानपुर विधायक एवं नागरिक द्वारा पुलिस की इस पहल  की सराहना की

   उमरिया पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हिदायत दी गई है कि वहानों पर अवैध रूप से लगाये गये हूटर, काली फिल्‍म, मॉडिफाई सयलेंसर आदि को वाहन से निकाल लें, नहीं तो उन्‍हें जप्‍त कर सख्‍त चालानी कार्यवाही की जावेगी । साथ ही वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं एक जिम्मेदार नागरिक बने क्योंकि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है ।

admin

Related Posts

नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर जोर, वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का संबोधन

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 मेधावी…

त्विषा मामले में सास को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत सुनवाई टली अब 27 मई तक

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा पूर्व भोपाल जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव