अवैध नशे पर पुलिस का शिकंजा: लाखों की अफीम डोडा चूरा पकड़ी गई

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा सदर थाना पुलिस ने उदयपुर मार्ग पर डांगपाड़ा गांव के समीप नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से 7 क्विंटल 88 किलो से अधिक ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा पकड़ा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ 18 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध रूप से डोडा चूरा परिवहन करने पर जोधपुर निवासी चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही डोडाचूरा और पिकअप को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक उदयपुर रेंन्ज गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन पर सदर थाना अधिकारी बुधाराम विश्नोई के नेतृत्व में की जा रही नाकाबंदी के दौरान यह सफलता मिली। थानाधिकारी विश्नोई के नेतृत्व में थाना सदर की टीम उदयपुर मार्ग पर डांगपाडा में नाकाबंदी कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान प्रतापगढ की तरफ से तेज गति से एक पिकअप वाहन आया। पुलिस ने चालक को रूकने का ईशारा किया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर पिकअप सहित भागने लगा।

भागने पर पुलिस टीम ने पीछा कर करीब 300-400 मीटर की दूरी पर ओवरटेक कर पिकअप रुकवाई। इस पर चालक भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम फैसल खान पिता अब्दुल गफार निवासी उचियारडा थाना सदर बिलाडा जिला जोधपुर बताया। नाकाबंदी तोड़कर भागने का कारण पूछा तो वह कोई संतोष जनक जबाव नहीं दे पाया। पिकअप में भरे माल के बारे पूछने पर घबरा गया। उसने पिकअप में अफीम का डोडा चूरा भरा होना बताया।

पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई कर आरोपी फैसल के कब्जे से 37 कट्टों में भरा 7 क्विटल 88 किलो 556 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 18 लाख 35 हजार रुपए बताई गई।
 

 

admin

Related Posts

वफादारों को मिले सम्मान और संघर्ष करने वालों को जिम्मेदारी, वसुंधरा राजे ने पार्टी नेतृत्व को दी बड़ी नसीहत

 जयपुर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके कई सियासी मायने निकाले…

टाइपिंग के अंक न जोड़ने और चयन प्रक्रिया में बदलाव पर नाराजगी, कोर्ट ने सुरक्षित रखे सभी संबंधित पद

जयपुर  राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) में जूनियर असिस्टेंट बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने इस भर्ती प्रक्रिया में भारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती