पुलिस ने अवैध कच्ची शराब परिवहन कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 58 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं ई रिक्शा जब्त

 पुलिस ने अवैध कच्ची शराब परिवहन कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 58 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं ई रिक्शा जब्त

फरार आरोपी मुकेश सिसोदिया निवासी कंचनपुर के विरुद्ध अवैध शराब एवं मारपीट के 4 अपराध पूर्व से दर्ज

छतरपुर

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ विक्रय, संग्रह एवं परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
थाना चंदला पुलिस को रात्रि भ्रमण के दौरान चंदला सरवई रोड ग्वालभाटा के पास एक ई रिक्शा में अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ई रिक्शा चालक के बगल में बैठा व्यक्ति भाग गया। घेराबंदी कर ई रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। ई रिक्शा में 2 प्लास्टिक की केन जिसमें अवैध मादक पदार्थ महुआ की कच्ची शराब भरी हुई थी। अवैध मादक पदार्थ एवं ई रिक्शा कीमत करीब 2 लाख रुपए जप्त कर आरोपी ई रिक्शा चालक शोभालाल पाल को अभिरक्षा में लिया गया।

थाना चंदला में अवैध शराब परिवहन के दोनों आरोपी
1. शोभालाल पाल पिता नत्थू पाल निवासी ग्राम बल्दूपुरवा थाना बंसिया
2. फरार आरोपी मुकेश सिसोदिया निवासी ग्राम कंचनपुर थाना चंदला

के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी मुकेश सिसोदिया के विरुद्ध अवैध शराब एवं मारपीट जैसे 4 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी शोभालाल को न्यायालय पेश किया जा रहा है, फरार आरोपी मुकेश की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बद्री अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक किशोरी लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक सुरविंद्र सिंह, आरक्षक परशुराम, प्रवीण एवं छोटेलाल की भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    होटल रूम की गुत्थी: अंदर कौन था, कैसे हुई छात्रा की मौत? जांच में कई चौंकाने वाले मोड़

    शिवपुरी फिजिकल थानांतर्गत खिन्नी नाके पर स्थित होटल युवराज में सोमवार को एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला दो दिन बाद भी अबूझ पहेली बना हुआ है। फिलहाल पुलिस…

    उमरिया स्कूल में छात्राओं के ‘झूमने’ पर अफरा-तफरी, मेडिकल रिपोर्ट सामान्य फिर भी अंधविश्वास हावी

    नौरोजाबाद उमरिया जिले के करकेली जनपद अंतर्गत कल्दा गांव मे स्थित शासकीय हाई स्कूल की चार छात्राएं अचानक झूमने लगीं। छात्राओं के झूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी