सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने धर दबोचा, हथियार भी बरामद किए गए

नोएडा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को नोएडा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो आरोपी योगी आदित्यनाथ की कुर्बानी देने की बात कहता दिखा था। उसने सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली भी टिप्पणी की थी। आरोपी की पहचान शेख अताउल पुत्र उसमान गनी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। शेख ने कबूल किया है कि उसका परिवार बांग्लादेश की सीमा पार करके पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बस गया। बाद में वह दिल्ली के शाहीन बाग में आकर रहने लगा। करीब 40 साल के शेख अताउल के कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर, जिंदा कारतूस, एक चाकू और आपत्तिजनक दस्तावेज (फोटो), मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

नोएडा सेक्टर 39 पुलिस ने शेख अताउल को गिरफ्तार करने के बाद उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और क्या क्या सच में वह सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले की योजना बना रहा था। फिलहाल उसने पुलिस को बताया है कि हथियार उसने अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने के लिए रखा था। शुरुआती पूछताछ में शेख ने बताया कि उसने किसी ने कहा था कि वह सभी मस्जिदों को ध्वस्त करा रहे हैं, इसी वजह से उसने भड़काऊ बयान दिया था। उसके पास मिली एक तस्वीर को लेकर उसने कहा है कि वह इसे अपने धर्म के लोगों को दिखाने के लिए रखता था।

शेख के खिलाफ बीएनएस और आईटी ऐक्ट की कई धाराओं में नोएडा सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया सेल गौतमबुद्धनगर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया गया था। सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देश में संवैधानिक पद पर बैठे जननेता के संबंध में आपत्तिजनक, झूठे और भडकाऊ बातें कहीं जा रही थी, जिनसे करोडों भारतीय नागरिकों की आस्था जुडी है। आरोपी ने अलगाववादी और भडकाऊ बातें करके सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। उसने खुले में गोश्त खाने जैसी बातें कहकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया। वीडियो में वह 'बिस्मिल्लाह कहकर कुर्बना करूंगा' जैसी धमकी भरी बातें कर रहा था।

admin

Related Posts

आंगनबाड़ी केंद्र होंगे डिजिटल और स्मार्ट, ‘किताब वितरण ऐप’ से होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बाद अब प्री-प्राइमरी शिक्षा के ढांचे को भी जड़ से मजबूत करने में जुट गई है। राज्य…

‘प्रोजेक्ट गंगा’ होगा लाइव, गांवों में ब्रॉडबैंड, OTT, CCTV और ऑनलाइन रोजगार के खुलेंगे रास्ते

 लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब डिजिटल आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत लिखने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक तकनीकी मुख्यधारा से जोड़ने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां