पीएम मोदी का व्यंग्य: कांग्रेस पहले से ही नंगी, दिखावे की लड़ाई बेकार

मेरठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ की क्रांतिकारी धरती से कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "देश जानता है कि कांग्रेस वाले वैचारिक रूप से पहले से नंगे हैं, फिर उन्हें दुनिया के सामने कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?" उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जो किया, वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से पूरी तरह दिवालिया और दरिद्र हो गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए… पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

संस्कारों का दिया हवाला
प्रधानमंत्री ने भारतीय परंपराओं का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे गांवों में अगर किसी के घर शादी हो, तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जुट जाता है ताकि मेहमान अच्छी छवि लेकर जाएं। लेकिन कांग्रेस इसके उलट देश को ही बदनाम करने पर तुली है। उन्होंने कहा, "ये लोग मुझे गाली देते हैं, मेरी मां का विरोध करते हैं, भाजपा और एनडीए का विरोध करते हैं—हम यह सब सह लेते हैं। लेकिन इन्हें याद रखना चाहिए था कि एआई सम्मेलन भाजपा का नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान का कार्यक्रम था।"

साथी दलों पर भी कांग्रेस को घेरा
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब देश पर बोझ बन गई है और इसकी इस "रीति-नीति" पर पूरा देश थू-थू कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस के सहयोगी दलों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में जो कुछ हुआ, उससे उनके साथी भी चौंक गए हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी के शीर्ष नेता देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद में भी इसी तरह का व्यवहार करती है और अपने साथी दलों को बोलने तक का मौका नहीं देती, जिससे उनके सहयोगियों को भी नुकसान हो रहा है।

 

admin

Related Posts

Middle East में बढ़ा तनाव, ईरान का पलटवार; अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा

तेहरान  खाड़ी में चल रहे बवाल के खत्म होने के आसार नजर आ ही रहे थे कि अचानक अमेरिका की ओर से हुए हमले ने एक बार फिर से खाड़ी…

बेटे की शादी बनी चर्चा का विषय, परिवार ने गांव वालों को दिया 3500 इंश्योरेंस का उपहार

 नांदेड महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कंधार तालुका स्थित बहादरपुरा गांव में एक शादी सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल बन गई. आमतौर पर शादी समारोहों में लाखों रुपये सजावट,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर