11 अप्रैल को काशी के दौरे पर पीएम मोदी, तैयारियों में जुटे अफसर

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक बार फिर करोड़ों की सौगात देने आ रहे हैं। पीएमओ ने दौरे के लिए जिले के अफसरों से ब्योरा तलब किया है। इसके बाद अधिकारियों ने रविवार को बैठक भी की। अफसरों की मानें तो पीएम मोदी 11 अप्रैल को काशी का दौरा कर सकते हैं। पीएम मोदी तीन से चार घंटे का प्रवास होगा। इस दौरान नगर निगम सदन के भवन सहित करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ‘हिन्दुस्तान’ की पहल पर हुए दुर्गाकुंड के सुंदरीकरण कार्यों का उद्घाटन भी पीएम मोदी कर सकते हैं।

दुर्गाकुंड के कायाकल्प के लिए पीएमओ की पहल पर जल शक्ति मंत्रालय ने निजी कंपनी के माध्यम से सुंदरीकरण और जल की शुद्धता के लिए कार्य कराया है। लंबे समय से बदहाल दुर्गाकुंड के जल की गुणवत्ता काफी बेहतर हुई है। जिससे मछलियों और कछुओं के लिए सांस लेना संभव हो सका है। नगर निगम और वेलस्पन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने सेवर तकनीक से दुर्गाकुंड के जल की गुणवत्ता में सुधार किया है।

उल्लेखनीय है कि आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने दुर्गाकुंड की बदहाली पर अभियान चलाया था। ‘मैं दुर्गाकुंड बोल रहा हूं’ शीर्षक से खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया था और कार्रवाई का निर्देश दिया था। कुछ हफ्तों पहले कार्यालय की टीम ने भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ दुर्गाकुंड का दौरा किया था और प्रोजेक्ट की जानकारी ली थी।

संभावित दौरे को लेकर अफसरों ने की बैठक

प्रधानमंत्री के 11 अप्रैल को होने वाले संभावित कार्यक्रम को लेकर रविवार की देर शाम सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री के दौरे में क्या-क्या कार्यक्रम कराए जा सकते हैं, कौन-कौन सी परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास हो सकता है, इस पर मंथन किया गया। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ब्योरा जिला प्रशासन से मांगा गया है।

  • admin

    Related Posts

    नकली नोटों के लालच में अपहरण, अमरोहा पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े

    अमरोहा यूपी के अमरोहा में रजबपुर पुलिस ने रविवार रात कालाखेड़ा के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से…

    कानपुर फर्जी मार्कशीट रैकेट का भंडाफोड़, हैदराबाद से चल रहा था बड़ा नेटवर्क

    कानपूर उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट तैयार करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा होने के बाद जांच में एक के बाद एक चौंकाने वाली जानकारियां सामने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर