सांसद की योजना पर पीएम मोदी फिदा, तीसरे बच्चे पर इनाम में गाय और नकद राशि

नई दिल्ली 
विजयनगरम से टीडीपी सांसद अप्पलानायडू कलिसेट्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जमकर तारीफ की है। कलिसेट्टी पिछले साल तीसरे बच्चे पर इनाम का ऐलान करके चर्चा में आए थे। वह सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। पीएम मोदी से मिलने के बाद अलप्पानायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी मेहनत, समर्पण और नए-नए विचारों को लेकर तारीफ कर रहे थे।

कौन हैं अलप्पानायडू कलिसेट्टी
कलिसेट्टी आंध्र प्रदेश की विजयनगरम लोकसभा सीटे से सांसद हैं। वह अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में आ चुके हैं। मार्च 2025 में उन्होंने ऐलान किया था कि तीसरा बच्चा पैदा होने पर वह महिलाओं को अपनी सैलरी से गिफ्ट देंगे। उन्होंने कहा था कि अगर तीसरा बेटा पैदा होता है तो गाय और तीसरी बेटी पर 50 हजार रुपये का इनाम मां को दिया जाएगा। वह कई बार महिलाओं से दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं। अप्पालानायडू के ऐलान को लेकर उनकी राज्य में भी खूब तारीफ हुई थी। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी उनके इस कदम को सराहा था। चंद्रबाबू नायडू ने भी राज्य में जनसंख्या बढ़ाने की अपील की थी।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि दक्षिण के राज्यों में कम होती जनसंख्या चिंता का विषय है। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की आबादी बढ़ रही है और वहां युवाओं की संखअया भी ज्यादा है। ऐसे में दक्षिण में भी जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत है। वहीं बात करें बीजेपी की तो कई नेता जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बात करते नजर आते हैं। टीडीपी भी एनडीए का केंद्र में सहयोगी है। इसके बावजूद वह जनसंख्या बढ़ाने की समर्थक है।

 

admin

Related Posts

NDA विस्तार की रणनीति पर हलचल, स्टालिन की एंट्री को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म

चेन्नई तमिलनाडु की सत्ता से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) बाहर हो चुकी है और टीवीके प्रमुख थलपति विजय मुख्यमंत्री हैं. सत्ता के बदलने के साथ ही चेन्नई से लेकर दिल्ली…

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी ने खोया एक और मजबूत गढ़

कलकत्ता पश्चिम बंगाल के फलता को तृणमूल कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। यह लोकसभा सांसद और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के संसदीय क्षेत्र में भी आता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म