मुनाफे का झांसा देकर फंसाने वाला गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग में लाखों रुपये ठगे

बिलासपुर.

बिलासपुर जिले में पुलिस ने ठगी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुरानी पहचान का फायदा उठाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा लगाने के लिए कहा। पैसा लगाने के नाम पर करीब एक करोड़ 38 लाख 72 हजार 105 रुपये ठग लिए। एक साल पहले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, सरकंडा राजस्व कॉलोनी के रहने वाले बसंत पांडेय ने 20.09.23 को थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि उनका कपिल दुबे के परिवार के साथ पहले से परिचय है। कपिल दुबे के पिता हेमंत दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी मिलकर ऑनलाइन ड्रेडिंग करते हैं। मुनाफे  झांसा देकर नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल एक करोड़ 38 लाख 72 हजार एक सौ पांच रुपये लिए। समय पूरा होने पर 89 लाख सात हजार रुपये वापस कर दिए और 49 लाख 65 हजार 105 रुपये वापस नहीं दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। इसके बाद से सभी लोग फरार थे और पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी हेमंत दुबे नवरात्रि पर्व मनाने वापस बिलासपुर आया हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर कतियापारा बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ पर अपराध स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

admin

Related Posts

जनजातीय संस्कृति को नई पहचान: बस्तर में ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ की सौगात

रायपुर. उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, वन मंत्री  केदार कश्यप और विधायक  किरण सिंह देव ने किया लोकार्पण शहर की आपाधापी, धूल और शोर-शराबे से दूर, बस्तरवासियों को प्रकृति की गोद में…

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: मनेंद्रगढ़ में पीएम राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को लाभ

रायपुर. अब नहीं जाना पड़ता अन्य जिलों में, पांच हजार से अधिक मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (जीवनधारा) के अंतर्गत एमसीबी जिले में किडनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार