मुनाफे के लालच में फंसे लोग: सैनलुकर कंपनी ने हजारों को ठगी का शिकार बनाया, अब एसपी से कार्रवाई की कर रहे मांग

बैकुंठपुर/कोरिया

कोरिया जिले में सैनलुकर कंपनी द्वारा सैकड़ों लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। यह कंपनी लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ऐप के माध्यम से पैसे निवेश करवाती थी। शुरुआत में कंपनी निवेशकों को उनके पैसे लौटाती रही, जिससे लोग कंपनी पर भरोसा करते गए और बड़े पैमाने पर निवेश किया।

कंपनी की कथित मालिक कैथरीन ने कुछ दिन पहले अचानक कंपनी और उसका ऐप बंद कर दिया। इसके बाद से निवेशक परेशान हैं और अपने डूबे हुए पैसे वापस पाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। पीड़ितों ने बैकुंठपुर थाने और एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कंपनी और उसकी मालिक कैथरीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित निवेशकों का कहना है कि शुरुआत में कंपनी ने उनके द्वारा लगाए गए पैसे वापस किए, जिससे उनमें विश्वास बढ़ा। इसके बाद लोगों ने कंपनी के ऐप में दिए गए बारकोड के माध्यम से लगातार पैसे जमा किए। लेकिन बीते 15 दिन पहले कंपनी और उसका ऐप बंद हो गए, जिससे हजारों निवेशकों का पैसा फंस गया।

ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि कंपनी ने एक सुनियोजित तरीके से यह जाल बिछाया। पहले उन्हें नियमित रूप से पैसे लौटाए गए, फिर अचानक कंपनी गायब हो गई। अब लोग अपने पैसे की वापसी के लिए बैकुंठपुर थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन से पीड़ितों की मांग है कि जल्द से जल्द कंपनी की मालिक कैथरीन को गिरफ्तार किया जाए और उनके डूबे हुए पैसे वापस दिलाए जाएं। इस मामले ने जिले में सनसनी फैला दी है, और ठगी के शिकार लोग न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    पोषण और देखभाल से बदली शान्वी की जिंदगी, अब है स्वस्थ और खुशहाल

    रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की सतत निगरानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिवार के सहयोग से बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम के ग्राम पीलूर की एक वर्षीय बालिका…

    छत्तीसगढ़ के हजयात्रियों को दी गई शुभकामनाएं, 391 यात्री हज के लिए रवाना

    रायपुर हज 2026 के लिए मुंबई के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अब तक छत्तीसगढ़ राज्य के 391 हज यात्री हज-ए- बैतुल्लाह के लिए रवाना हो चुके हैं। हाजियों के मुंबई से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म