PCC चीफ बैज ने चुनाव आयोग और भाजपा पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप, कांग्रेस ने शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान

रायपुर

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और वरिष्ठ नेताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की घोषणा की है। 16, 17 और 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ में पदयात्रा व सभाएं आयोजित की जाएगी। साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन तक पहुंच बनाई जाएगी। सचिन पायलट 16 सितंबर को रायगढ़ से कोरबा, 17 को मुंगेली और कोरबा और 18 सितंबर को राजनांदगांव से दुर्ग तक पदयात्रा करेंगे।

प्रदेश में SIR को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट कहा कि SIR तो छत्तीसगढ़ में होना ही चाहिए। राहुल गांधी दो तरह की विरोधाभासी बातें न करें। वो एक बार वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की बात करते हैं, दूसरी ओर SIR पर सवाल खड़े करते हैं। SIR तो होना ही चाहिए, छत्तीसगढ़ में भी SIR होना चाहिए। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी पलटवार करते हुए कहा, SIR तो होना ही चाहिए, गृहमंत्री 20 लोगों का नाम लेकर दावा कर रहे हैं। चुनाव आयोग के माध्यम से भाजपा ने पूरे प्रदेश में फर्जीवाड़ा किया है। चुनाव आयोग और भाजपा का गठबंधन है। हम एटम बम नहीं, हाइड्रोजन बम लाने वाले हैं। SIR होना चाहिए, लेकिन SIR के नाम पर बिहार में किनका वोट काटा जा रहा है? जो जिंदा है उसे मरा, जो मरा है उसे जिंदा साबित किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सल मामले पर कहा कि प्रदेश में 10 नक्सलियों को न्यूट्रिलाइज किया गया है। इसमें 1 करोड़ का इनामी सक्रिय सीसी मेंबर बालकृष्णन उर्फ मनोज और 25 लाख का इनामी नक्सली प्रमोद उर्फ पांडा भी मारा गया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में सीसी मेंबर की संख्या कम हो रही है। सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि मैं फोर्स को शुभकामनाएं देता हूं। इस विषय पर मार्च 2026 के बाद बात करेंगे। नक्सल गतिविधियां बढ़ रही है। शिक्षा दूतों की हत्या हो रही है। नक्सली संगठन को मजबूत कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। सरकार कुछ भी दावा कर ले, इस मुद्दे पर मार्च 2026 के बाद बात करेंगे।

‘प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं’

प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा , प्रदेश में रोज वारदातें हो रही हैं। आम जनता डरी हुई है। अपराध और अपराधी भाजपा सरकार में बेलगाम हैं। रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, राजनांदगांव में तीन लोगों की हत्या, राजधानी में गैंगवार हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इतनी बड़ी वारदातें हो रही है और सरकार का कोई बयान नहीं आ रहा।

रोटी बनाने की मशीन की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रोटी बनाने की मशीन की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 50-60 हजार की मशीन को करीब 8 लाख रुपये में खरीदा गया है। यह मशीन रायपुर ट्राइबल विभाग ने हॉस्टल के लिए खरीदी है। खरीद प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है।

  • admin

    Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल, जैव विविधता और जल बचाव पर जोर

    रायपुर छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल कोपरा जलाशय आज पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभर रहा है। “जैव विविधता के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस…

    सुकमा का मिनपा हेल्थ सेंटर बना मिसाल, कठिन हालात में हासिल की बड़ी उपलब्धि

    रायपुर  अत्यंत सुदूर, पहुंचविहीन एवं संवेदनशील क्षेत्र सुकमा जिले का मिनपा स्वास्थ्य केंद्र आज सेवा, संघर्ष और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल बन चुका है। जो स्वास्थ्य सेवाएं वर्ष 2022 में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 3 views
    ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 2 views
    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई