पौष पूर्णिमा 2026: इन चीजों का दान माना जाता है बेहद शुभ, मिलती है आर्थिक तरक्की

हिंदू धर्म में हर तिथि बहुत पावन होती है और सबका अपना विशेष महत्व है. इन्हीं विशेष और महत्वपूर्ण तिथियों में शामिल है पूर्णिमा की तिथि. साल भर में 12 पूर्णिमा की तिथियां पड़ती हैं. सभी पूर्णिमा का अपना महत्व है. पौष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान और दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है.

मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान करने से बहुत पुण्य प्राप्त होता है. पौष पूर्णिमा साल 2026 की पहली पूर्णिमा भी होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान करना सबसे शुभ रहता है?

पौष पूर्णिमा 2026 में कब है?

पौष माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 02 जनवरी 2026 को शाम 06 बजकर 53 मिनट पर होगा. इस तिथि का समापन 03 जनवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट पर जाएगा. चूंकि 03 जनवरी को सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026, शनिवार को मनाई जाएगी.

पौष पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान

अनाज

पौष पूर्णिमा के दिन चावल, गेहूं, दालें या अन्य कोई भी अनाज का दान करना चाहिए. अनाज का दान महादान माना जाता है. इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती और माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं. अनाज के दान से दरिद्रता दूर होती है.

वस्त्र

पौष पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल या कोई भी नए वस्त्र का दान करना चाहिए. वस्त्र दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मान-सम्मान प्राप्त होता है.

तिल और गुड़

पौष पूर्णिमा के दिन काले तिल और गुड़ का दान करना चाहिए. इस दान से भगवान सूर्य और शनि देव प्रसन्न होते हैं. तिल दान से शनि दोष दूर होता है और गुड़ दान से काम बनते हैं.

शुद्ध देसी घी और मिठाई

पौष पूर्णिमा के दिन शुद्ध देसी घी और मीठी वस्तुओं का दान करना चाहिए. इस दिन घी और मिठाई का दान करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. घर में धन-वैभव आता है.

गौ दान या गाय से संबंधित चीजें

पौष पूर्णिमा के दिन गौ दान करना चाहिए. अगर ये संभव नहीं है, तो गाय से संबंधित चीजें जैसे दूध, दही का दान करना चाहिए. इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं.

धन

पौष पूर्णिमा के दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी मंदिर में, ब्राह्मण को या जरूरतमंद को धन का दान करना चाहिए. इससे आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है.

admin

Related Posts

चार युगों की अवधारणा: कितनी लंबी है कलयुग की वास्तविक अवधि?

हिंदू धर्म में समय को चार युगों जैसे सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर और कलयुग, में बांटा गया है, जिन्हें मिलाकर एक महायुग बनता है. इनमें कलयुग को सबसे अंतिम और नैतिक…

जून 2026 में बनेगा ग्रहों का महासंयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत

 साल 2026 का छठा महीना यानी जून, ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ऐतिहासिक और चमत्कारी रहने वाला है. इस महीने ब्रह्मांड में ग्रहों की एक ऐसी दुर्लभ जुगलबंदी होने जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up