पैट कमिंस ने तेम्बा बावुमा को आउट करके इस लिस्ट में बनाई जगह, 50 साल बाद लॉर्ड्स में हुआ ऐसा

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी भी लड़खड़ाई है। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने 22 ओवर में 43 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये थे। वहीं दूसरे पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
 
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रनों के स्कोर पर रोकने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बुधवार को लडखड़ाई और उसके बल्लेबाज संघर्ष करते देखे गए। ऑस्ट्रेलिया की टीम को फाइनल के दूसरे दिन पहले सेशन में सिर्फ एक विकेट मिला। कप्तान तेम्बा बावुमा पैट कमिंस का शिकार बने। लॉर्ड्स में 50 साल बाद ऐसा हुआ है, जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने विपक्षी टीम के कप्तान को पवेलियन का रास्ता दिखाया हो। सबसे पहले 1909 में मोटी नोबल ने एर्ची मैक्लारेन को दोनों पारियों में आउट किया था। इसके बाद इयान चैपल ने 1975 में टोनी ग्रेग को पवेलियन भेजा था।

25 साल बाद पैट कमिंस ने तेब्बा बावुमा को आउट करके इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में तेम्बा बावुमा पहली पारी में 84 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले कगिसो रबाडा (पांच विकेट) और मार्को यानसन (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया था
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने लॉर्ड्स में टेस्ट में विपक्षी कप्तान को आउट किया

मोंटी नोबल – आर्ची मैकलेरन (1909, दोनों पारी)
इयान चैपल – टोनी ग्रेग (1975)
पैट कमिंस – टेम्बा बावुमा (2025)

  • admin

    Related Posts

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्याय…

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है। दीपिका मशहूर स्क्वैश खिलाड़ी हैं। दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    अफगान क्रिकेटर्स की दिल छूने वाली पहल, पाक एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru