यात्री ने की स्पाइसजेट कर्मियों से हिंसक मारपीट, एयरलाइन बोली- कर्मचारी की हालत गंभीर

श्रीनगर 

श्रीनगर हवाई अड्डे पर हिंसा की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 26 जुलाई (शनिवार) को एक सीनियर सेना के अधिकारी ने दिल्ली जाने वाली उड़ान SG-386 के बोर्डिंग गेट पर स्पाइसजेट के चार ग्राउंड स्टाफ सदस्यों पर बेरहमी से हमला कर दिया। एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर हुए हमले में स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं हैं। इनमें से एक रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर भी हुआ है।
बेहोशी के बाद भी मारता रहा

स्पाइसजेट एयरलाइन के अनुसार, हमला करने वाले सेना के अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस शख्स ने एयरलाइन कर्मचारियों को घूंसों और अपने पैरों से मारा है। यहां तक कि एक कर्मचारी पर क्यू स्टैंड से भी हमला किया गया। एयरलाइन ने बताया कि एक कर्मचारी फर्श पर बेहोश हो गया, लेकिन वह उसे लातें से मारता रहा।
घायल कर्मचारियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

एयरलाइन ने कहा कि एक अन्य कर्मचारी के जबड़े पर जोरदार लात लगने से उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। इसके कारण वह बेहोश भी हो गया। सभी घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर चोटों के कारण उनका इलाज चल रहा है।
इस हमले की ये रही वजह

इस हमले के पीछ की वजह भी पता चल गई है। यात्री, जो एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी था। वह दो केबिन बैगेज ले जा रहा था, जिनका कुल वजन 16 किलोग्राम था। फ्लाइट में 7 किलोग्राम की अनुमत सीमा से लगेज दोगुना से भी ज्यादा था।
जबरदस्ती एयरोब्रिज में किया प्रवेश

फ्लाइट के कर्मचारियों द्वारा जब उसे विनम्रतापूर्वक अतिरिक्त सामान के बारे में बताया गया और लागू शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा गया तो यात्री ने पैसे देने से इनकार कर दिया। यात्री ने बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए बिना ही जबरदस्ती एयरोब्रिज में प्रवेश कर गया, जो विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन है।
पुलिस ने दर्ज किया केस

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने उसे वापस गेट तक पहुंचाया। तभी गेट पर यात्री का व्यवहार और भी आक्रामक हो गया। उसने स्पाइसजेट के चार ग्राउंड स्टाफ सदस्यों पर शारीरिक हमला कर दिया। इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नो-फ्लाई सूची में डालने की शुरू हुई प्रक्रिया

एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री को नो-फ्लाई सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी है। यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।
पुलिस को सौंपा गया सीसीटीवी फुटेज

एयरलाइन ने एयरपोर्ट अधिकारियों से घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर पुलिस को सौंप दिया है। स्पाइसजेट अपने कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा की कड़ी निंदा करती है। इस मामले को पूरी कानूनी और नियामकीय कार्रवाई तक ले जाएगी।

admin

Related Posts

कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा फेरबदल संभव, मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे

 नई दिल्ली कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शुरुआत में ढाई- ढाई साल की सत्ता की शर्त के साथ शुरू हुई कांग्रेस सरकार में आखिरकार…

बंगाल सीमा पर हाई अलर्ट, अवैध घुसपैठ को लेकर चेकपोस्टों पर बढ़ी हलचल

कोलकाता पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का घुसपैठियों पर एक्शन शुरू हो गया है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के डिटेक्ट, डिलीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे