31 जनवरी से 4 अप्रैल तक दो चरणों में चलेगा संसद का बजट सत्र, इन अहम विधेयकों पर होगी नजर

नई दिल्ली

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। वहीं सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा जिसके बाद 14 फरवरी से 9 मार्च तक अंतराल रहेगा। दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा।

बजट सत्र के दौरान संयुक्त संसदीय समिति वक्फ (संशोधन) विधेयक पर पेश करेगी अपनी रिपोर्ट

सत्र के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इसके अलावा, वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। यह समिति पहले ही शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी अवधि बढ़ा चुकी थी।

सत्र में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के क्रियान्वयन पर संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। यह रिपोर्ट सत्र के अंतिम सप्ताह में लोकसभा में पेश की जानी थी लेकिन समिति की अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही है। समिति ने इस महीने अपनी पहली बैठक आयोजित की थी। शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा और विपक्ष के सदस्यों के बीच हुए विवाद और संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन को लेकर दायर पुलिस शिकायतों के बाद बजट सत्र पर सबकी नजरें हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. केंद्रीय बजट 2025-26 1 फरवरी, 2025 को लोकसभा में पेश किया जाएगा.' वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने आठवें बजट पेश करने के दौरान कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं.

13 फरवरी को रहेगा अवकाश
उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. 2025-26 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी, 2025 को लोकसभा में पेश किया जाएगा. दोनों सदन 13 फरवरी, 2025 को अवकाश के लिए स्थगित हो सकते हैं और विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों की जांच करने और उन पर रिपोर्ट देने के लिए 10 मार्च, 2025 को फिर से आएंगे.'

कुल 27 बैठक होगी  
बजट सत्र के पहले भाग में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक नौ बैठकें होंगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे और सीतारमण बजट पर चर्चा का जवाब देंगी. इसके बाद संसद बजट प्रस्तावों की जांच के लिए अवकाश ले लेगी और विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा करने तथा बजटीय प्रक्रिया पूरी करने के लिए 10 मार्च से फिर बैठक करेगी.  बजट सत्र 4 अप्रैल को समाप्त होगा. पूरे बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी.

आम आदमी को बड़े ऐलान की उम्‍मीद
केंद्र सरकार के इस बजट से आम आदमी को बड़ी राहत मिलने की उम्‍मीद है. ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव कर सकती हैं. साथ ही नई टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत कुछ छूट का भी शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा, हेल्‍थ इंश्‍योरेंस, स्‍टूडेंट्स, रेलवे और अन्‍य सेक्‍टर्स के लिए भी खास ऐलान हो सकते हैं.

 

admin

Related Posts

जोशीमठ की सड़कों पर वाहनों की कतारें, छुट्टियों के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

जोशीमठ उत्तर भारत में लगातार बढ़ते तापमान और छुट्टियों के सीजन के चलते पहाड़ों पर भीड़ कम नहीं हो रही है. वहीं चारधाम यात्राएं भी जारी हैं, जिसके कारण प्रमुख…

सरकार की झोली में आएगी बड़ी रकम, RBI बोर्ड ने ऐतिहासिक डिविडेंड पर लगाई मुहर

नई दिल्ली ग्लोबल टेंशन के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सरकार के लिए संकटमोचक बनेगा । दरअसल, RBI की ओर से इस वर्ष सरकार को अब तक का सबसे अधिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा