संसदीय कार्य मंत्री एवं विधानसभा मुख्य सचेतक ने लूंबा की ढाणी में की जनसुनवाई

जयपुर,

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री  जोगाराम पटेल एवं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सोमवार को जोधपुर जिले की लूम्बा की ढ़ाणी (सायला) में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा ‘विकसित राजस्थान /2047‘ विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है, जो प्रदेश को विकसित बनाने के लिए रोडमैप का कार्य करेगा।

प्रदेश का सड़क तंत्र होगा मजबूत
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा अल्प अवधि में प्रदेश के सड़क तंत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में 9 हजार 600 किमी से अधिक नवीन सड़कों का निर्माण एवं 13 हजार किमी से अधिक सड़कों का उन्नयन किया गया। उन्होंने कहा आगामी वर्ष में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 7 हजार 690 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

20 लाख घरों में होंगे पेयजल कनेक्शन
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा आगामी वर्ष में 20 लाख घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के लिए 425 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कार्य करवाए जाएंगे।

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पटेल ने कहा कि बुनियादी लोक सेवाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों का सर्वाेपरि दायित्व है, जिसे संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना चाहिए ताकि सुशासन के संकल्प को साकार किया जा सके। उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उनके संतोषपूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश- मुख्य सचेतक
मुख्य सचेतक गर्ग ने कहा कि जनता तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारी गंभीरता बरतें तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन से परिपूर्ण राज-काज का आदर्श प्रस्तुत करें। इसके लिए विभागीय स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए पहल करें ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण शीघ्रातिशीघ्र हो सके और इसके लिए उन्हें अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।

  • admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया ट्रेंड बना ‘गुलाबी हाथी’ विवाद, जयपुर में फोटोशूट पर उठा हंगामा

    जयपुर. राजस्थान के जयपुर में हुए एक फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर हंगाम देखने को मिल रहा है। जहां एक विदेशी फोटोग्राफर ने एक हाथी को चमकीले गुलाबी रंग…

    सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, जयपुर में ब्लैक में बिक रही गैस, आम आदमी की थाली होगी और महंगी

    जयपुर जयपुर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को महंगाई का बड़ा झटका दिया है। हाल ही में हुई नवीनतम बढ़ोतरी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    ‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा