दो लड़कों की गंदी हरकत का खामियाजा माता-पिता को, 2.71 करोड़ रुपये जुर्माना

शंघाई
पड़ोसी देश चीन की एक अदालत ने दो किशोरों के माता-पिता को दो कैटरिंग कंपनियों को 2.2 मिलियन युआन यानी 2.71 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। दरअसल, वू और तांग उपनाम वाले दो 17 वर्षीय चीनी किशोरों ने मशहूर हांडिलाओ हॉटपॉट रेस्टोरेन्ट में घुसकर वहां उबल रहे शोरबे (सूप) में पेशाब कर दिया था और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

यह घटना इसी साल फरवरी की 24 तारीख की है, जब वू और तांग ने नशे में धुत हो हांडिलाओ हॉटपॉट रेस्टोरेन्ट में घुसकर एक एक टंबल पर चढ़ गए और पारंपरिक चीनी हॉटपॉट शैली में मांस और सब्ज़ियाँ पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शोरबे (सूप) में जानबूझकर पेशाब कर दिया और उसे दूषित कर दिया। हालाँकि इस बात की तब तक किसी को भनक नहीं लगी, जब तक कि उसकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हो गया।

4000 ग्राहकों को भारी भरकम मुआवजा

इस वीडियो के सामने आने के बाद रेस्टोरेंट को अपने करीब 4000 ग्राहकों को भारी भरकम मुआवजा चुकाना पड़ा। 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच रेस्टोरेंट में आए ग्राहकों को दूषित भोजन देने के एवज में रेस्टोरेंट ने ये मुआवजे भरे। इसमें बिल की पूरी राशि समेत दस गुना जुर्माना भी शामिल रहा। रेस्टोरेंट ने इस घटना के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया और सभी बर्तनों को नष्ट करने, उसे बदलने, और उसके बाद पूरी तरह से सफाई और कीटाणुशोधन करने का खर्च समेत लौटाए गए कुल मुआवजे समेत करीब 23 मिलियन युआन की क्षतिपूर्ति की मांग की थी।

2.71 करोड़ रुपये का जुर्माना

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई की एक अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि किशोरों ने अपने अपमानजनक कृत्यों, टेबलवेयर को दूषित करने और जनता को असुविधा पहुँचाने के ज़रिए कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। अदालत ने यह भी कहा कि किशोरों के माता-पिता ने उन्हें उचित संस्कार नहीं दिए। वे अपनी गार्जिनयनशिप निभाने में नाकाम रहे। इसके साथ ही अदालत ने उन पर 2.71 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया।

क्यों मशहूर है हांडिलाओ हॉटपॉट रेस्टोरेन्ट

बता दें कि सिचुआन प्रांत के जियानयांग में अपने पहले रेस्टोरेंट के बाद से हैडिलाओ का तेज़ी से विस्तार हुआ है। अब यह दुनिया भर में 1,000 से ज़्यादा जगहों पर संचालित होता है। यह श्रृंखला अपनी असाधारण ग्राहक सेवा और परिवार-अनुकूल माहौल के लिए मशहूर है, जहाँ महिलाओं के लिए मुफ़्त मैनीक्योर और बच्चों के लिए टेबल पर इंतज़ार करते समय कैंडी फ़्लॉस जैसी अनूठी सुविधाएँ दी जाती हैं।

admin

Related Posts

भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी मजबूत, LPG सप्लाई में सऊदी और कतर को मिल रही चुनौती

  नई दिल्ली पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने भारत की ऊर्जा खरीद व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है. इसी बदलाव का असर है कि मध्य-पूर्वी देशों से भारी…

दुनिया पर मंडराया महंगे तेल का खतरा, होर्मुज संकट के बीच ऑयल कंपनियों ने जताई चिंता

 नई दिल्ली करीब दो महीने पहले अमेरिका के इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन ने एक विश्लेषण जारी किया था, जिसमें सवाल पूछा गया था कि 'दुनिया के पास काम चलाने लायक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश