‘पंकज ने दहेज के चलते अपने परिवार को बताकर की हत्या’, पूर्वी लंदन में हर्षिता ब्रेला की बहन का दावा

लंदन.

पूर्वी लंदन में कुछ दिन पहले एक कार की डिग्गी से भारतीय मूल की एक महिला का शव बरामद होने के बाद उसके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस 24 वर्षीय हर्षिता ब्रेला की हत्या के संदेह में उसके पति पंकज लांबा की तलाश कर रही है। वहीं, मृत महिला के परिवार ने इस मामले को दहेज से जोड़ा है।

ब्रेला की बड़ी बहन सोनिया को संदेह है कि उसकी हत्या दहेज के लिए की गई थी। जबकि शादी के दौरान परिवार ने सोना और पैसा दिया था। उनका कहना है कि शादी के दौरान परिवार ने बहुत दहेज दिया था, लेकिन पंकज तब भी खुश नहीं था। वह हमसे लगातार दहेज मांग रहा था।

10 नवंबर को की गई हत्या
नॉर्थम्पटनशायर पुलिस की जांच से पता चला है कि हर्षिता की हत्या 10 नवंबर को की गई थी। उसी रात, उन्हें अपने पति के साथ कॉर्बी में एक नौका विहार झील के किनारे टहलते हुए देखा गया, जहां वह रहती थीं। ब्रेला का शव कॉर्बी से पूर्वी लंदन (लगभग 145 किलोमीटर दूर) कार में लाया गया था। महिला का शव 14 नवंबर की सुबह इलफोर्ड में कार की डिग्गी में मिला था। कार कथित तौर पर उनके पति की थी।

पिता का भी बड़ा आरोप
इससे पहले, हर्षिता के पिता सबीर ब्रेला ने भी लांबा और उसके परिवार पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उनका कहना है, 'पंकज मेरी बेटी को मारता था और पैसे लाने के लिए मजबूर करता था। आए दिन होने वाले झगड़ों के चलते वह अलग रहने लगी और गोदाम में काम करने लगी थी। अलग रहने के बावजूद लांबा उसके बैंक खातों को संभालता था। वह इस उम्मीद से पैसे देती रही कि किसी दिन सब सही हो जाएगा। उसे नहीं पता था कि अंत यह होगा।'

'हर्षिता की पिटाई की'
सोनिया ने कहा, '29 अगस्त को जब पंकज ने हर्षिता की पिटाई की तो उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी  पंकज के परिवारवाले हमारे घर आए और फिर से दहेज की मांग करने लगे। मेरे पिता ने मांग को पूरा करने के लिए अपनी कुछ संपत्ति बेच दी और फरवरी तक मांग पूरी करने वाले थे। हाथ में पैसा आने के बाद हम उनकी मांगों को पूरा करने वाले थे।'

वह पंकज के आने का इंतजार कर रही थी: सोनिया
हर्षिता ब्रेला के खिलाफ लांबा द्वारा 28 दिन का घरेलू हिंसा आदेश जारी किया गया था, जिसे उसकी हत्या के समय नवीनीकृत नहीं किया गया था। उनकी बड़ी बहन ने दावा किया कि हर्षिता हमें हर समय की जानकारी देती थी। यह मामला 30 अक्तूबर को बंद कर दिया गया था, जब पंकज ने जुर्माना भर दिया। मगर इस बारे में हर्षिता को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अपनी बहन का अंतिम वीडियो कॉल याद कर सोनिया ने कहा, 'हमने आखिरी बार 10 नवंबर को हर्षिता से फोन पर बात की थी, जब उसने उन्हें बताया था कि पंकज रात के खाने के लिए आने वाला है। इसलिए वह खाना बना रही है। उसके बाद अगले दो दिनों तक हर्षिता का फोन बंद रहा। हमें लग रहा है कि पंकज ने ही उसे मारा है।'

सीसीटीवी फुटेज जारी किए
पुलिस पंकज लांबा की तलाश कर रही है और उसने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। वहीं, महिला के परिवार का दावा है कि वह भारत भाग गया है। बड़ी बहन ने कहा, 'हमारे पास उसके भारत लौटने के सबूत हैं, जो हमने लंदन पुलिस को बताया है। यहां कोई हमारी मदद नहीं कर रहा है। हमने स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया है। पंकज और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।'

ससुरालजनों पर भी संदेह
उन्होंने कहा कि ब्रेला का पार्थिव शरीर एक या दो सप्ताह में भारत पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लांबा के परिवार को पंकज के ठिकाने के बारे में पता है और हत्या के बारे में पता है। सोनिया ने कहा, 'जब मैंने पंकज की मां को फोन किया, तो उन्होंने शांत रूप से जवाब दिया कि कम से कम मेरी बहन वापस लौट रही थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का कोई अता-पता नहीं है। लेकिन, दूसरी ओर वे उसके बारे में पता लगाने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं और शांत हैं। यह व्यवहार संदेह पैदा करता है।'

admin

Related Posts

बैंकिंग सेक्टर के लिए अलर्ट! सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश, कई कामों पर रोक जैसी स्थिति

 नई दिल्ली देश में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी की कीमतों में बीते सप्ताह इजाफा देखने को मिल चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मिडिल ईस्ट युद्ध के गंभीर असर का हवाला देते…

प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि, नॉर्वे ने किया प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित

नई दिल्ली स्वीडन के बाद अब नॉर्वे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न