पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि शाह कलयुग में भगवान शिव का अवतार हैं। वह शांत रहते हैं, मौन रहते हैं और तांडव भी दिखाते

भोपाल

मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए गृहमंत्री अमित शाह को भगवान शंकर का अवतार बताया है। मिश्रा ने कहा कि शाह कलयुग में भगवान शिव का अवतार हैं। वह शांत रहते हैं, मौन रहते हैं और तांडव भी दिखाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वह आंतकवादियों का अंत करेंगे। मिश्रा ने यह भी कहा कि हिंदुओं को अब जागना चाहिए और घर में शास्त्र हो या ना हो लेकिन शस्त्र चालना आना चाहिए।

प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण कथा के दौरान पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया और वहां लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि अमित शाह आंतकवादियों का नाश करके बदला लेंगे। उन्होंने शाह को भगवान शंकर का अवतार तक बता डाला। मिश्रा ने कहा, 'हमारे भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी कलयुग में शिव का अवतार हैं। शांत भी रहते हैं, मौन भी रहते हैं और तांडव भी दिखाते हैं। भारत की भूमि के गृहमंत्री शिव का एक रूप हैं, मुझे पूर्ण भरोसा है कि उनकी मौनता और बाद में उनका तांडव जरूर देखने को मिलता है। मुझे भरोसा है कि उन आतंकियों का अंत होगा।'

प्रदीप मिश्रा ने कहा कि वहां वर्ण पूछकर नहीं बल्कि, धर्म पूछकर गोली मारी गई। उन्होंने कहा, 'समझने वाला विषय है कि वह आतंकी हिंदू पूछकर, उन्होंने ब्राह्मण नहीं पूछा, क्षत्रिय नहीं पूछा, शूद्र नहीं पूछा, उन्होंने तो पूछा हिंदू है, और गोलियों से भून दिया। एक लड़के की शादी तो आठ दिन पहले हुई थी। कश्मीर घूमने गए थे। उसकी पत्नी रोती बिलखती रही।'

मिश्रा ने कथा में मौजूद महिलाओं से कहा कि घर में शस्त्र रखें और बच्चों को इसे चलाना सिखाएं। उन्होंने कहा,'मेरा निवेदन है तुम्हारे घर में शास्त्र है या नहीं हमें उससे मतलब नहीं है, लेकिन तुम्हारे बेटा-बेटी को शस्त्र चलाना आना चाहिए। बेटी को भी चलाना सिखाओ। हमारे सनातन धर्म का कोई देवता बिना शस्त्र के नहीं है। हमारा घर बिना शस्त्र के नहीं होना चाहिए। जब वक्त पड़े उन शस्त्र को निकालो और सामने खड़े हो जाओ।'
'उन सांसदों को कश्मीर घाटी में सौंप दो'

प्रदीप मिश्रा ने वक्फ संशोधन कानून का जिक्र करते हुए सांसदों पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन कानून का विरोध करने वाले सांसदों को कश्मीर घाटी में सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'कितनी दुखद घटना कि पूछा जा रहा है कि तू हिंदू है और गोली मारी जाती है। बंगाल में देखा जा रहा है कि हिंदू है और घर से बाहर निकालकर मारा जा रहा है। संसद में बैठे हुए वो 200 सांसद वक्फ बोर्ड पर रातभर बहस करते हैं, हिंदुओं के नाम पर कलंक बैठे हैं, ले जाकर कश्मीर की घाटी में उनको सौंप दो। जो सनातन धर्म को छोड़कर, हिंदू होकर हिंदू धर्म को अपशब्द करते हैं, क्या जरूरत है इसकी, क्या जरूरत है उसकी।'

admin

Related Posts

डिजिटल दौर में युवा मजबूत, सोशल मीडिया को बताया सबसे बड़ा हथियार—सीएम यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में शुक्रवार को सोशल मीडिया की मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय…

एमपी बोर्ड में बड़े बदलाव, फीस में भारी इजाफा और बेस्ट ऑफ फाइव नियम समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं से 12वीं तक की नई प्रवेश नीति जारी कर दी है। इसके तहत 10वीं और 12वीं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह