इंटरनेशनल फोरम में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने की खास मांग

अश्गाबात
तुर्कमेनिस्तान में इंटरनेशनल फोरम में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खास मांग की है। फोरम से इतर बातचीत में उन्होंने तुर्किए और पाकिस्तान के बीच रेल और रोड बनाने पर जोर दिया है। इसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापारिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ाना है। इस इंटरनेशनल फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद थे। इसके अलावा कई अन्य मुस्लिम देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इसमें हिस्सा लेने पहुंचे थे। यह बातचीत तुर्कमेनिस्तान की राजधानी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फोरम से इतर हुई। इस दो दिवसीय फोरम का आयोजन प्रसिद्ध तुर्कमेन दार्शनिक और कवि मैग्टिमगुली फरागी की 300वीं जयंती पर हुआ था।

गुरुवार को तुर्कमेनिस्तान पहुंचे पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस मौके पर भाषण दिया। उन्होंने पड़ोसी देशों के बीच मजबूत क्षेत्रीय संपर्क और गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। फोरम से इतर जरदारी ने विभिन्न राष्ट्रप्रमुखों से भी मुलाकात की। तुर्कीए की संसद के स्पीकर नुमान कुर्तुलमस के साथ बैठक में राष्ट्रपति जरदारी ने पाकिस्तान और तुर्की के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए बेहतर रेल संपर्क की मांग की।

इस बैठक के दौरान उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और बलोचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जरदारी ने तुर्की की प्रशंसा करते हुए उन्हें पाकिस्तान का एक ईमानदार मित्र और मुस्लिम दुनिया के लिए एक मजबूत आवाज बताया। दोनों नेताओं ने फलस्तीन और लेबनान में गंभीर मानवीय स्थिति पर चिंता जताई। राष्ट्रपति जरदारी ने कहा कि तुर्कीए आर्थिक शक्ति बनने की राह पर है। उन्होंने देश की सफलता और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

राष्ट्रपति जरदारी ने तुर्कमेन राष्ट्रपति सर्दार बर्दीमुहामेदोव से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के पिता गुरबांगुली बर्दीमुहामेदोव के साथ अपनी पिछली बैठकों को याद किया और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर बात की। जरदारी ने आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने तथा दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

जरदारी ने इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बातचीत की। इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों राष्ट्रप्रमुखों ने एक-दूसरे के देशों की आधिकारिक यात्रा करने के लिए आपसी निमंत्रण का आदान-प्रदान भी किया।

admin

Related Posts

केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, वीडी सतीशन ने संभाली कमान; PM मोदी ने जताई शुभकामनाएं

तिरुअनंतपुरम   केरलम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने शपथ दिलवाई. वीडी सतीशन केरलम के…

दिल्ली से गोवा तक ED की दबिश, 155 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में कई ठिकानों पर कार्रवाई

नई दिल्ली ईडी ने 155 करोड़ रुपये के एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में आज बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले को लेकर दिल्ली और गोवा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल