आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान की टक्कर बांग्लादेश के साथ

रावलपिंडी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 9वां मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर उतरेगी। मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला अब महज एक औपचारिकता मात्र रह गई है, क्योंकि ये दोनों टीमें ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के अपने अभियान का अंत करे।

रावलपिंडी के मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी में पिछला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था। इस कारण पिच का मिजाज पढ़ पाना दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि, इस मैदान पर माना जाता है कि खूब रन बनते हैं। यही वजह है कि अगर मुकाबला होता है तो एक हाई स्कोरिंग टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच के लिए कैसी होगी पिच।
   
क्या रहता है रावलपिंडी के पिच का मिजाज
पाकिस्तान के रावलपिंडी के मैदान के पिच को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है। इस मैदान पर कुल 27 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 15 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। वहीं 11 मैचों में पहले खेलने वाली टीम को सफलता मिली है। ऐसे में इस पिच पर टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। दूसरी पारी में ओस कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है।

इस मैदान के कुछ आंकड़ों को देखें तो पहली पारी में यहां का औसत स्कोर 242 रन का है जबकि दूसरी पारी में यह 214 रन है। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 337 रन का और इसे चेज भी कर लिया गया है। यही कारण है कि यहां बल्लेबाजी में खूब धूम-धड़ाका देखने को मिलता है। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद की जा सकती है।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI
पाकिस्तान- इमाम-उल-हक, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, फहीम अशरफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

बांग्लादेश- तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान।

  • admin

    Related Posts

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    धर्मशाला   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर खेला जा रहा है। आरसीबी ने धर्मशाला के मैदान पर जीटी के सामाने 255…

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    कोलंबो  श्रीलंका की व्हाइट बॉल टीम को अब एक रेगुलर कैप्टन मिल गया है। वनडे और टी20 टीम की कमान कुसल मेंडिस को दी गई है। नए अंतरिम प्रशासन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे