पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, राजस्थान-राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर प्रातः शासन सचिवालय पहुंचे। श्री शर्मा ने सचिवालय स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्री शर्मा ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रतिमा के समक्ष बैठकर गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, राम रतन धन पायो, श्री राम जय राम, तू ही है तो सहारा‘ सुने। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत, राजस्व मंत्री श्री हेमन्त मीणा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा सहित अन्य मंत्रीगण, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए-
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि विश्व भर में  शांति, अहिंसा और समानता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युगपुरुष थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सत्य, न्याय और श्रम के उनके आदर्शों के मार्ग पर चलते हुए "विकसित भारत" के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। शहीद दिवस पर राजभवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वीराज सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा नमन किया।

आईसीडीएस मुख्यालय में श्रृद्धांजलि-
निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) मुख्यालय में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम- 2025 में निदेशक ओ पी बुनकर ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। अतिरिक्त निदेशक मेघराज सिंह मीणा, बनवारी सिनसिनवार तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रृद्धांजलि दी। निदेशक बुनकर ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालना में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी, 2025 (गुरुवार) को शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रामधुनी व गाँधीजी के प्रिय भजनों का गान भी किया गया।

admin

Related Posts

भरोसे पर वार: अनु डाकपाल ने 5 लाख का किया गबन, पुलिस जांच जारी

बांसवाड़ा बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ कस्बे के उप डाकघर में नियुक्त रहे एक अनु डाकपाल ने 5 लाख रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। विभागीय पत्रावलियों के मिलान के…

कोर्ट के आदेश से हड़कंप: 9,500 मकान होंगे ध्वस्त, बिजली-पानी कनेक्शन भी कटेंगे

जोधपुर. शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली वनभूमि के अलग-अलग सात वनखंडों में 9,526 से अधिक अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?