पी. नरहरि ने शहडोल संभाग में जल-जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली

भोपाल
सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री पी. नरहरि ने शहडोल संभाग में जल-जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। सचिव, श्री नरहरि ने कहा कि जल-जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति में तेजी लायें, 31 मार्च तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण किये जायें और निर्माण एजेंसियों के प्रदर्शन पर निगरानी रखी जाये। जो निर्माण एजेंसियाँ अपने कार्यों में ढिलाई बरत रही हैं, उन्हें हटाकर पुन: टेण्डर प्रक्रिया की जाये, जिससे समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता वाले कार्य सुनिश्चित हो सकें।

सचिव, श्री नरहरि ने निर्देश दिये कि जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जल-जीवन मिशन के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें और साथ ही समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति प्रदान करें। उन्होंने जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से आपस में समन्वय कर कार्यों को संपादित करने को कहा।

सचिव, श्री नरहरि ने कहा कि हर घर तक शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये और इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपे जाने की व्यवस्था की जाये। बैठक में जल निगम के प्रबंध संचालक श्री के.वी. चौधरी ने शहडोल संभाग में जल निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस महत्वाकांक्षी योजना की सफलता के लिये तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिये। सचिव श्री नरहरि ने कहा कि सरकार की जल-जीवन मिशन के प्रति प्रतिबद्धता और समग्र विकास की दिशा में प्रयासों को और भी मजबूत किया जायेगा। प्रमुख अभियंता श्री के.के. सोनगरिया, मुख्य अभियंता श्री एच.एस. गौड़ और सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, प्रशस्ति पत्र और मेडल गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेल मंत्री विश्वास…

347 अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई, बड़े तालाब के किनारे बुलडोजर का एक्शन

 भोपाल भोपाल की लाइफलाइन कही जाने वाली बड़ी झील शहर की पहचान है लेकिन भीड़ भाड़ और अवैध निर्माण ने यहां घूमने आने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती