विदेश में नौकरी का मौका: बांका जिला नियोजनालय के जरिए इजराइल में जॉब वैकेंसी

विदेश में नौकरी करने का सपना, अब 10वीं तक पढ़े-लिखे युवा भी पूरा कर सकते हैं। इजराइल में 3500 पदों पर होम-बेस्ड केयरगिवर को जॉब दी जा रही है। अगर आप भी विदेश मे जॉब पाना चाहते हैं तो इस भर्ती के लिए अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। बिहार बांका जिला नियोजनालय की तरफ से इस जॉब के लिए हायरिंग की जा रही है। इस नौकरी के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है। आवेदकों को अपना एप्लिकेशन फॉर्म अंतिम तिथि या इससे पहले कार्यालय में जमा करना होगा। तभी आप वे जॉब प्रोसेस का हिस्सा बन सकते हैं।
इजराइल में 3500 केयरगिवर्स की वैकेंसी
अगर आपको इजराइल में यह नौकरी चाहिए तो पहले आवेदन और उम्र से जुड़ी सभी शर्तों की जानकारी होनी जरूरी है। तभी आप इसमें समय रहते अप्लाई कर सकेंगे। नीचे टेबल में सभी जरूरी डिटेल्स दी गई हैं।
पद     
होम बेस्ड केयरगिवर

कुल पदों की संख्या     
3500
शैक्षिक योग्यता     
10वीं पास और केयरगिवर ट्रेनिंग का कम से कम 990 घंटे का सर्टिफिकेट या नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट, GDA, ANM, GNM, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बीएससी
नर्सिंग की डिग्री

उम्र सीमा     
25 से 45 वर्ष के बीच

सेलेक्शन प्रोसेस     
इंटरव्यू

सैलरी     
6443.85 NIS ( लगभग ₹2 लाख/- महीना)
आवेदन की लास्ट डेट
24 मई 2026

पासपोर्ट वैलिडिटी     
कम से कम तीन साल

काम की अवधि     
शुरुआत में 2 साल के लिए नौकरी (अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है)

मंथली सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
इस जॉब के लिए 10वीं पास होने के साथ अंग्रेजी आना भी जरूरी है। जो कैंडिडेट केयरगिविंग, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या रिलेटेड फील्ड में काम की ट्रेनिंग या एक्सपीरियंस रखते हैं, उन्हें इस जॉब के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों का चयन इस नौकरी के लिए होगा, उन्हें खाने-पीने और रहने की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए उन्हें किसी तरह से परेशान नहीं होना पड़ेगा। यानी मंथली सैलरी के अलावा आपका रहना और खाना पीना बिल्कुल फ्री होगा।

इजलाइल में नौकरी के लिए अप्लाई कैसे करें?
इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर की इस जॉब के लिए आपको ऑफलाइन अपना एप्लिकेशन फॉर्म या बायोडाटा जिला नियोजनालय बांका कार्यालय में जमा करना होगा। अंतिम तिथि 24 मई है, जिसके बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। ध्यान रखें कि अपने बायोडाटा में आपकी सभी जानकारी बिल्कुल अपडेटेड होनी चाहिए, क्योंकि इसी के जरिए आपसे आगे जॉब और अन्य डिटेल्स लिए संपर्क किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी फॉर्म की लिस्ट को आगे भेजा जाएगा।

 

admin

Related Posts

23 लाख छात्रों पर असर: NEET UG 2026 फिर से कराने का फैसला

नीट पेपर लीक कांड पर जिसका डर था, वही हो गया है. जी हां, नीट यूजी परीक्षा यानी NEET UG 2026 परीक्षा रद्द हो गई है. NTA ने नीट पेपर…

सरकारी नौकरी फॉर्म भरते समय होने वाली बड़ी गलतियां

भारत में सरकारी नौकरी का अलग ही क्रेज है. हर दूसरा युवा सरकारी नौकरी की तलाश में रहता है. लेकिन फिर भी कई बार उन्हें यह नहीं समझ आता कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026: आरसीबी-केकेआर भिड़ंत, अंक तालिका में अहम टक्कर

क्रिकेट इतिहास में तबाही, स्कॉर्पियन की रिकॉर्ड तोड़ जीत

  • By admin
  • May 12, 2026
  • 3 views
क्रिकेट इतिहास में तबाही, स्कॉर्पियन की रिकॉर्ड तोड़ जीत