10 दिनों में 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, दुर्गम अंचलों तक पहुंचीं टीमें; हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

रायपुर. 
बस्तर संभाग के घने जंगलों, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों और दूरस्थ बसाहटों में अब स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक साफ महसूस की जा रही है। जहां कभी इलाज के लिए लंबी दूरी और अनिश्चितता ही विकल्प थी, वहां अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें खुद लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के दस दिन पूरे होते-होते यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में सफल हो रही है, बल्कि सुदूर अंचलों में रहने वाले लोगों के मन में भरोसे की नई किरण भी जगा रही है।

अभियान के तहत अब तक 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। बड़ी संख्या में मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवा और उपचार उपलब्ध कराया गया है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में तत्काल राहत मिली है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को प्राथमिकता के साथ चिन्हित कर त्वरित रेफरल की व्यवस्था की गई है। अब तक 8055 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में भेजकर विशेषज्ञ उपचार सुनिश्चित किया गया है।

जांच के दौरान मलेरिया के 1125, टीबी के 3245, कुष्ठ के 2803, मुख कैंसर के 1999, सिकल सेल के 1527 और मोतियाबिंद के 2496 मामलों की पहचान की गई है। समय पर पहचान और उपचार शुरू होने से इन बीमारियों की जटिलताओं को कम करने में मदद मिल रही है, साथ ही गंभीर स्थितियों को टालने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों तक एक समन्वित व्यवस्था बनाई गई है। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और स्वास्थ्य शिविरों के जरिए उन इलाकों तक भी सेवाएं पहुंच रही हैं, जहां पहले इलाज की सुविधा सीमित थी।

इसके साथ ही लोगों के डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल (आभा) तैयार किए जा रहे हैं, ताकि आगे भी इलाज की निरंतरता बनी रहे और जरूरत पड़ने पर तुरंत स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध हो सके। अब बस्तर के सुदूर गांवों में भी लोग इलाज के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर नहीं हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं खुद उनके द्वार तक पहुंच रही हैं। यही बदलाव इस अभियान को खास बना रहा है।

admin

Related Posts

स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल पुनर्निर्माण

रायपुर.  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में एक बार फिर जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए डॉक्टरों की टीम ने 22 वर्षीय युवक को नई दृष्टि और सामान्य…

जग्गी हत्याकांड अपडेट: Supreme Court of India से Amit Jogi को राहत, सरेंडर पर फिलहाल रोक

रायपुर. एनसीपी नेता राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए सीबीआई का जवाब आने तक सरेंडर पर रोक लगाई है. छत्तीसगढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 1 views
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने कम स्कोर में किया चमत्कार, 8 रन बनाकर तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

लखनऊ 160 रन का पीछा नहीं कर पाई, राजस्थान ने 40 रन से जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 23, 2026
  • 1 views
लखनऊ 160 रन का पीछा नहीं कर पाई, राजस्थान ने 40 रन से जीत दर्ज की

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग लेने का आरोप, T20 वर्ल्ड कप में खुलासा, PCB ने जांच शुरू की

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 3 views
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग लेने का आरोप, T20 वर्ल्ड कप में खुलासा, PCB ने जांच शुरू की

कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 3 views
कर्ज में फंसा वन8 कम्यून, विराट कोहली ने तोड़ा संबंध, कोर्ट के आदेश से ताला लगा

हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

  • By admin
  • April 22, 2026
  • 4 views
हैदराबाद की बड़ी जीत: अभिषेक का शतक, मलिंगा ने लिए 4 विकेट, दिल्ली को 47 रन से हराया

‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 4 views
‘विराट कोहली की वजह से क्रिकेट फॉलो करता हूं’: नोवाक जोकोविच ने किंग कोहली और भारत को लेकर क्या कहा?