रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी सभा की बैठक का किया गया आयोजन

आष्टा
आज माननीय विधायक महोदय जी की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी आष्टा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी सभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे माननीय विधायक महोदय जी के भागीरथी प्रयास से सिविल अस्पताल आष्टा में 05 महा से बंद सी. टी. स्कैन मशीन की एक्स रे ट्यूब के लिये राज्य शासन से 24 लाख रू की राशि स्वीकृत करा कर उक्त राशि रोगी कल्याण समिति आष्टा के खाते में हस्तांतरित कराने का पत्र प्राप्त हुआ, जिसके परिपेक्ष में आदरणीय विधायक महोदय जी द्वारा आज मीटिंग आयोजित कर उक्त कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित फर्म को तत्काल कार्य आदेश देने हेतु कहा गया, साथ की अस्पताल में सेंटर वाटर प्यूरिफिकेशन  सिस्टम के साथ चिलर, अस्पताल में प्रसूति महिला को एम्बुलेंस से उतारने के स्थान पर टीनशेड का निर्माण कार्य, अस्पताल की टूटी फूटी टाइल्स, दरवाजे, खिड़की आदी की मरम्मद कार्य, छत पर पानी भराव को रोकने की लिए लेवल करने के कार्य, अस्पताल की आवश्यक सामग्री क्रय करने आदि के प्राप्त एस्टीमेंट का अवलोकन कर भंडार क्रय नियमनानुसार कार्य पूर्ण करने की स्वीकृति प्रदान की गई !

साथ ही आष्टा में ट्रामा सेंटर स्थापित करने हेतु पशु चिकित्सालय और वन विभाग की जमीन को अस्पताल कार्य के लिए उपयोग करने हेतु तहसीलदार महोदय आष्टा को जल्द भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु कहा गया, साथ ही रोगी कल्याण से संचालित दुकानों के वार्षिक अनुबंध को नियमानुसार सही करने के निर्देश दिए गए, उक्त मीटिंग में माननीय विधायक महोदय जी, अनुविभागीय अधिकारी महोदय, तहसीलदार महोदय, विधायक प्रतिनिधि श्री उत्थान जी धारवा, श्री सुरेश जी जैन, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी महोदय एवम अस्पताल स्टाफ आदि उपस्थित रहे !

  • admin

    Related Posts

    लंबे इंतजार के बाद फैसला, सरकारी भर्ती में संविदा कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ

    भोपाल मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर नियुक्ति में 50 प्रतिशत कोटा देने की…

    जैन धर्म के “जियो और जीने दो” के मूल मंत्र और अहिंसा के मार्ग पर दिया विशेष बल

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी देवस्थान की प्राण प्रतिष्ठा और संतों का सान्निध्य कई जन्मों के पुण्य के बाद ही प्राप्त होता है। उन्होंने गुरु-शिष्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

    मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह