केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का अवसर, 75000 मिलेगी मंथली सैलरी

CRPF Recruitment 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है. इसके लिए सीआरपीएफ ने वेटरनरी के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है और यहां आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वे सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

सीआरपीएफ के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 6 जनवरी तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती 5वीं और 10वीं एनडीआरएफ बटालियनों के लिए की जा रही है. अगर आपका भी मन इन पदों पर नौकरी पाने का है, तो आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

सीआरपीएफ में नौकरी पाने की आयु सीमा
सीआरपीएफ के इन पदों के लिए जो कोई भी उम्मीदवार आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष होनी चाहिए.

सीआरपीएफ में नौकरी पाने की क्या है शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वेटरनरी साइंस और लाइवस्टॉक में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही भारतीय वेटरनरी परिषद से पंजीकरण होना अनिवार्य है.

सीआरपीएफ में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 75,000 रुपये महीने का भुगतान किया जाएगा. इसके अतिरिक्त भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधाएं, सीनियरिटी लाभ और पदोन्नति के अवसर है.

सीआरपीएफ में ऐसे होगा चयन
जो कोई भी सीआरपीएफ के इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों की मेडिकल जांच भी होगी.
वॉक-इन-इंटरव्यू का विवरण:
तारीख और समय स्थान
06 जनवरी 2025, सुबह 9 बजे कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, जीसी कैंपस, तालेगांव, पुणे, महाराष्ट्र – 410507
06 जनवरी 2025, सुबह 9 बजे कम्पोजिट अस्पताल, सीआरपीएफ, हैदराबाद, तेलंगाना – 500005
 

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण, अनुभव प्रमाण पत्र) की मूल और फोटोकॉपी के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
साथ में:
एक साधारण कागज पर आवेदन फॉर्म
तीन पासपोर्ट साइज फोटो
उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के बाद इंटरव्यू में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी.

admin

Related Posts

इंटर्नशिप में रुचि रखते हैं? NHAI दे रहा है 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ शानदार अवसर

नई दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें छात्रों को न…

झारखंड में 942 डॉक्टरों की भर्ती पर मुहर, JPSC को भेजा गया प्रस्ताव

रांची  राज्य के मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में शीघ्र ही 942 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त पड़े कुल 942 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
IPL 2026 से पहले धोनी को हुआ बड़ा चोट, CSK के लिए शुरुआती दो हफ्ते होंगे मुश्किल

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, SRH के ईशान किशन का गदर या विराट कोहली का भौकाल?

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट