टन से ज्यादा जरूरी है कूलिंग कैपेसिटी, जानें अपने कमरे के लिए सही किलोवाट (kW)

Air Conditioner Cooling Capacity VS Tonnage क्या आपको भी लगता है कि सभी 1.5 टन के AC एक बराबर ठंडक देते हैं? अगर हां, तो ऐसा नहीं है। असल में AC के कूलिंग करने की क्षमता Ton से नहीं बल्कि कूलिंग कैपेसिटी से पता चलती है। ऐसे में एक जैसे Ton वाले AC भी अलग-अलग कूलिंग कैपेसिटी रख सकते हैं। अगर आप सिर्फ Ton को देखते हुए कम कूलिंग कैपेसिटी वाला AC खरीद लें, तो हो सकता है कि वे आपका कमरा ठंडा ही न कर सके।
सिर्फ Ton देखकर नहीं खऱीदना चाहिए AC

AC Buying Guide 2026 बाजार में 1.5 Ton के अलग-अलग ब्रैंड के AC एक दूसरे से 5000 रुपये तक कम में मिल जाते हैं। ग्राहक भी ज्यादातर सस्ता मॉडल ही चुनते हैं और समझते हैं कि उन्होंने एक बढ़िया डील क्रैक कर ली। असल में ऐसा नहीं है। दरअसल AC की असली ताकत Ton में नहीं, बल्कि Watts में छिपी कूलिंग कैपेसिटी में होती है। ज्यादातर लोग AC सिर्फ Ton देखकर खरीद लेते हैं। वहीं लोग यह भी मानकर चलते हैं कि 1.5 Ton के सभी AC एक बराबर ठंडक देते हैं। इन तमाम बातों को आप मिथक मान सकते हैं।

कभी भी AC खरीदते हुए सिर्फ इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि AC कितने Ton का है, बल्कि AC की कूलिंग कैपेसिटी चेक करनी चाहिए और उसके बाद अपने कमरे के साइज के आधार पर तय करना चाहिए कि आपके लिए कौन सा AC सही है। अगर इस गणित से अभी तक आप अनजान हैं, तो संभव है कि आपका AC कमरे को ठंडा ही न कर पाएं और भारी बिजली बिल भरने के बाद भी आप पसीने में तर-बतर रहें।
Ton नहीं AC की कूलिंग कैपेसिटी पर गौर करें

AC खरीदते हुए आपको सिर्फ 1 टन या 1.5 टन पर ध्यान नहीं देना चाहिए बल्कि उसकी कूलिंग कैपेसिटी को चेक करना चाहिए। यह kW यानी कि Kilowatt मे या BTU से पता चलती है। असल में एक 1.5 टन के AC की कूलिंग कैपेसिटी 5.2 से 5.3 kW होनी चाहिए।वहीं कई कंपनियां AC को सस्ता करने के चक्कर में 1.5 Ton के नाम पर सिर्फ 4.7 या 4.8 kW की कैपेसिटी देती हैं। AC की कैपेसिटी कम होने से AC कमरे के साइज के हिसाब से छोटा पड़ जाता है और उसे लगातार काम करना पड़ता है। इससे बिजली की खपत बढ़ती है।
कमरे के अनुसार चुनें कूलिंग कैपेसिटी

कूलिंग कैपेसिटी का गणित समझने के बाद यह भी जानना जरूरी है कि कितने साइज के कमरे के लिए कितनी कूलिंग कैपेसिटी वाला AC लेना चाहिए। अगर कमरा 100 स्क्वायर फीट का है, तो 2600W-3500W की कूलिंग वाला 1 Ton का AC काफी रहता है।
वहीं 100-150 स्क्वायर फीट साइज के कमरे के लिए 4000W – 5200W कूलिंग कैपेसिटी वाला 1.5 Ton का AC ठीक रहता है। इसी तरह 200 स्क्वायर फीट से ज्यादा या टॉप फ्लोर के लिए 5200W – 6500W कूलिंग कैपेसिटी वाला 2 टन तक का AC ठीक रहता है।
ऐसे चुनें 3 स्टार या 5 स्टार रेटिंग वाला AC

कूलिंग कैपेसिटी और कमरे के साइज का गणित समझने के बाद समझ लें कि कैसे 3 स्टार या 5 स्टार रेटिंग वाला AC चुनना चाहिए? दरअसल अगर AC दिन में 6-8 घंटे चलता है, तो 5 स्टार AC ही लें। वहीं AC इससे कम समय के लिए चलना हो, तो आप 3 स्टार AC भी ले सकते हैं।

admin

Related Posts

गर्मी से राहत: पुदीना और गुड़ की लस्सी बनाएगी शरीर को अंदर से ठंडा और तरोताजा

मई-जून की झुलसा देने वाली गर्मी और गर्म हवाओं और लू के कारण शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है जिससे डिहाइड्रेशन, पेट में जलन और थकान जैसी समस्याएं…

7000mAh बैटरी और Android 16 के साथ लॉन्च हुआ Motorola G37 Power, कीमत 15,999 रुपये

आज के समय में फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि बजट स्मार्टफोन्स की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में 15 की रेंज में ऐसा फोन ढूंढना आसान नहीं है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत