ऑपरेशन में सफलता: टिफिन बम-डेटोनेटर सहित भारी सामान जब्त, 7 माओवादी पकड़े गए

बीजापुर

 माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नैमेड़ थाना, कोबरा 210 और भोपालपटनम् पुलिस की संयुक्त और अलग-अलग कार्रवाई में कुल 7 माओवादी आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। सभी के पास से टिफिन बम, डेटोनेटर और कार्डेक्स वायर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

नैमेड़ थाना-कोबरा 210 की संयुक्त कार्रवाई

माओवादी विरोधी अभियान के दौरान नैमेड़ पुलिस और कोबरा 210 की टीम कांडका-जपेली जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान टीम ने 5 माओवादियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए माओवादियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।

भोपालपटनम् थाना की कार्रवाई

इधर भोपालपटनम् थाना पुलिस ने मट्टीमरका मार्ग पर एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पॉइंट) के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान 2 माओवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। पकडे़ गए माओवादी सहयोगी के कब्जे से 01 नग टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रीक वायर, कोर्डेक्स वायर बरामद किया गया है।

प्रकरण में गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध नैमेड़ और भोपालपटनम् थाना में वैधानिक कार्रवाई की गई। उसके बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

admin

Related Posts

कैनाल रोड के लिए अतिक्रमण हटाने की तैयारी, बेघर होने के डर से लोगों में आक्रोश

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुमुख नगर पचपेड़ी नाका से भाटागांव तक कैनाल रोड 2.0 बनाने का प्लान है, जिसके लिए कई घरों को तोड़ने की तैयारी है। बेघर…

फल उत्पादन से बदली जशपुर के किसानों की तस्वीर, नाशपाती खेती से बढ़ी आमदनी

जशपुर की नाशपाती से बढ़ रही किसानों की आमदनी, 3,500 से अधिक कृषक जुड़े फल उत्पादन से 3500 हेक्टेयर में हो रही नाशपाती की खेती, देश के कई राज्यों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न