ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने लगाया शतक, टीम इंडिया पहुंची 200 रन के पार

लीड्स

 हेडिंग्ले टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक लगाकर कमाल कर दिया। राहुल का टेस्ट क्रिकेट में यह 9वां शतक है। राहुल ने अपना यह 9वां शतक 202 गेंद में पूरा किया। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। केएल राहुल की इस शतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया की लीड 200 रन के पार पहुंची। केएल राहुल ने भारत के लिए पहली पारी में भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, पहली पारी में वह 42 रन ही बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में वह नहीं चूके और सैकड़ा जड़ दिया।

पहली पारी में केएल राहुल की दमदार बल्लेबाजी से ही भारतीय टीम 471 रन बनाने में सफल रही थी। राहुल ने पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 91 रनों की पार्टनरशिप की थी। इस ठोस शुरुआत के बाद यशस्वी ने इसका फायदा उठाया और इंग्लैंड की धरती पर अपने पहले टेस्ट में ही शतक ठोक कर इतिहास रच दिया।

शुभमन और ऋषभ पंत ने भी लगाई सेंचुरी
पहली पारी में सिर्फ यशस्वी ही नहीं, बल्कि ऋषभ पंत ने भी शतक लगाया था। शुभमन गिल पहली पारी में 147 रन बनाकर बना आउट हुए थे, जबकि ऋषभ पंत ने 134 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, दूसरी पारी में शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला और वह 8 रन ही बना पाए, लेकिन पंत ने टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से मोर्चा संभालते हुए तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी खेली।

जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में खोला था पंजा
शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का खेल दिखाया। बुमराह टीम इंडिया के लिए पारी में 5 विकेट हासिल किए। विदेशी धरती पर बुमराह ने 12वीं बार टेस्ट में 5 विकेट लेकर पूर्व दिग्गज कपिल देव की बराबरी की थी। बुमराह के अलावा टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज के खाते में 2 विकेट आया।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव