जब हम पूरे मनोयोग से शहर की बेहतरी के प्रयास करेंगे, तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता: मंत्री पटेल

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' 30 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नगर पालिका नरसिंहपुर को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर की विशेष बैठक में अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब हम पूरे मनोयोग से शहर की बेहतरी के प्रयास करेंगे, तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने वार्ड सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की।

मंत्री श्री पटेल ने बैठक के दौरान कहा कि हमारे पूर्वजों ने प्रकृति में मौजूद अमूल्य औषधियों के महत्व को समझकर उन्हें सहेजा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समेकित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने नागरिकों से अपनी सोच को बदलते हुए घर के साथ समाज की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन तो कार्य कर ही रहा है, लेकिन इसमें नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने नगर पालिका को अनावश्यक खर्चों में कटौती करने तथा जल औ सौर ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग पर ध्यान देने का भी आग्रह किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जल के दुरुपयोग को रोकने और बिजली बिल को कम करने के प्रयास होने चाहिए। मंत्री श्री पटेल ने सौर ऊर्जा के उपयोग पर बल देते हुए सोलर पैनल लगाने की संभावनाओं पर विचार करने की आवश्यकता जताई।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे नगर पालिका परिषद के सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। इस प्रस्ताव का उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' की अवधारणा लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करने पर केंद्रित है, जिससे समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत होगी और देश के विकास में निरंतरता बनी रहेगी।

बैठक में पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, महंत श्री प्रीतमपुरी गोस्वामी, पार्षद गण और जनप्रतिनिधियटों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नीलम चौहान सहित और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

भोपाल मेट्रो बजट अपडेट: 2 रूटों पर फंडिंग की उम्मीद, पिछले बजट में मिली 41 सड़कें याद दिलाईं

भोपाल भोपाल में मेट्रो के 2 रूट पर काम चल रहा है। ऑरेंज लाइन के फेज-2 का रूट सुभाषनगर से करोंद के बीच है, जबकि ब्लू लाइन भदभदा से रत्नागिरी…

एमपी बजट 2026: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे पेश, CM बोले—राज्य में होगा अनोखा बदलाव

भोपाल   मध्य प्रदेश विधानसभा में आज बुधवार, 18 फरवरी को बजट 2026 (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश किया जाएगा. राज्य के वित्त मंत्री वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज सुबह 11…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा